MP में अजीबोगरीब बयानबाजी: BJP विधायक बोले- 'UN के आदेश पर हुआ भारत-पाक युद्धविराम'

Rewa, MP

On

मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों अजीबोगरीब बयानों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। नेताओं की जुबान पर लगाम की कमी अब पार्टी लाइन से भी टकराने लगी है। ताजा मामला रीवा जिले के मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का है

 जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे उनकी ही पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

विधायक प्रजापति ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पाकिस्तान को समाप्त कर दिया जाता, लेकिन यूनाइटेड नेशन (UN) ने सीजफायर का आदेश दे दिया, इसलिए हम रुक गए।” यह बयान उन्होंने एक तिरंगा यात्रा के समापन के बाद मंच से दिया। हालांकि बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह UN नहीं, US कहना चाह रहे थे, लेकिन ज़ुबान फिसल गई।

उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच से स्पष्ट कहा था कि भारत किसी के दबाव में नहीं आता और वह अपने निर्णय स्वयं लेता है। ऐसे में भाजपा विधायक के बयान ने केवल विपक्ष को मौका दे दिया, बल्कि पार्टी के ही भीतर असहजता की स्थिति पैदा कर दी है।

यह पहला मौका नहीं है जब मध्यप्रदेश में किसी भाजपा नेता ने सेना या अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को लेकर विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले एक मंत्री द्वारा सेना की ड्रेस और महिला अधिकारी को लेकर विवादास्पद बातें कही गई थीं। वहीं, डिप्टी सीएम भी सेना को प्रधानमंत्री के सामने नतमस्तक बताने वाले बयान से घिर चुके हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के बयान केवल सियासी नुकसान नहीं करते, बल्कि देश की विदेश नीति और रक्षा प्रतिष्ठानों की गंभीरता को भी ठेस पहुंचाते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर अब तक पार्टी हाईकमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी यह दावा कर चुके हैं कि भारत-पाक के बीच युद्धविराम में अमेरिका की मध्यस्थता की भूमिका रही है, जिसे भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

MP में अजीबोगरीब बयानबाजी: BJP विधायक बोले- 'UN के आदेश पर हुआ भारत-पाक युद्धविराम'

Rewa, MP

 जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे उनकी ही पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

विधायक प्रजापति ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पाकिस्तान को समाप्त कर दिया जाता, लेकिन यूनाइटेड नेशन (UN) ने सीजफायर का आदेश दे दिया, इसलिए हम रुक गए।” यह बयान उन्होंने एक तिरंगा यात्रा के समापन के बाद मंच से दिया। हालांकि बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह UN नहीं, US कहना चाह रहे थे, लेकिन ज़ुबान फिसल गई।

उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच से स्पष्ट कहा था कि भारत किसी के दबाव में नहीं आता और वह अपने निर्णय स्वयं लेता है। ऐसे में भाजपा विधायक के बयान ने केवल विपक्ष को मौका दे दिया, बल्कि पार्टी के ही भीतर असहजता की स्थिति पैदा कर दी है।

यह पहला मौका नहीं है जब मध्यप्रदेश में किसी भाजपा नेता ने सेना या अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को लेकर विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले एक मंत्री द्वारा सेना की ड्रेस और महिला अधिकारी को लेकर विवादास्पद बातें कही गई थीं। वहीं, डिप्टी सीएम भी सेना को प्रधानमंत्री के सामने नतमस्तक बताने वाले बयान से घिर चुके हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के बयान केवल सियासी नुकसान नहीं करते, बल्कि देश की विदेश नीति और रक्षा प्रतिष्ठानों की गंभीरता को भी ठेस पहुंचाते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर अब तक पार्टी हाईकमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी यह दावा कर चुके हैं कि भारत-पाक के बीच युद्धविराम में अमेरिका की मध्यस्थता की भूमिका रही है, जिसे भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/penning-rhetoric-bjp-mla-in-mp-said-indo-pak-ceasefire-on/article-21271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.