- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र निखिल कश्यप की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त कश्यप परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच नवा रायपुर क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, निखिल कश्यप अपनी बुलेट बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सत्य साईं अस्पताल के पास उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और निखिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तेज रफ्तार और असंतुलित वाहन चलाने की आशंका जताई गई है। निखिल की असामयिक मौत से परिवार और उनके जानने वालों में शोक की लहर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए