मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया बहिष्कार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तारी का मुद्दा सदन में उठा।

विपक्ष ने इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया और पूरे सत्र से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन किया कि “आज उनके बेटे का जन्मदिन है और इस दिन गिरफ्तारी सरकार के इशारे पर की गई है।” इसके बाद कांग्रेस के सभी विधायक सदन से बाहर चले गए।

धान घोटाला और NGO फंडिंग पर भी घेरा

बहिष्कार से पहले कांग्रेस ने सरकार को धान वितरण, मिलर्स को स्टॉक देने और NGO अनुदान में अनियमितता को लेकर घेरा। भूपेश बघेल ने सरकार से पूछा कि अगर धान केंद्रों से उठा लिया गया है तो “धान गया कहां?” इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि अधिकांश धान राइस मिलर्स को भेजा जा चुका है।

महासमुंद विधायक चतुरी नंद ने एक NGO ‘फॉर्च्यून फाउंडेशन’ को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में दिखाई गई राशि और मंत्री के उत्तर में अंतर है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि यह राशि दो किस्तों में दी गई होगी और इसकी पुष्टि करवाई जाएगी।

DAP की कमी पर गरमाया सदन

DAP खाद की सप्लाई को लेकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सवाल दागा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने DAP निजी व्यापारियों को दे दी, जबकि किसानों को इससे वंचित कर दिया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने DAP की कमी स्वीकार की और कहा कि स्थिति जल्द सुधारी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का नाम आते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी कांग्रेस विधायक गर्भगृह में ही धरने पर बैठ गए, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें सदन से निलंबित करने का ऐलान कर दिया।

सरकार बोली: व्यवस्था सुधारेंगे

DAP वितरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह 100% खाद केवल सहकारी समितियों के जरिए ही बांटे, न कि निजी हाथों में दे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया बहिष्कार

Raipur, CG

विपक्ष ने इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया और पूरे सत्र से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन किया कि “आज उनके बेटे का जन्मदिन है और इस दिन गिरफ्तारी सरकार के इशारे पर की गई है।” इसके बाद कांग्रेस के सभी विधायक सदन से बाहर चले गए।

धान घोटाला और NGO फंडिंग पर भी घेरा

बहिष्कार से पहले कांग्रेस ने सरकार को धान वितरण, मिलर्स को स्टॉक देने और NGO अनुदान में अनियमितता को लेकर घेरा। भूपेश बघेल ने सरकार से पूछा कि अगर धान केंद्रों से उठा लिया गया है तो “धान गया कहां?” इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि अधिकांश धान राइस मिलर्स को भेजा जा चुका है।

महासमुंद विधायक चतुरी नंद ने एक NGO ‘फॉर्च्यून फाउंडेशन’ को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में दिखाई गई राशि और मंत्री के उत्तर में अंतर है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि यह राशि दो किस्तों में दी गई होगी और इसकी पुष्टि करवाई जाएगी।

DAP की कमी पर गरमाया सदन

DAP खाद की सप्लाई को लेकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सवाल दागा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने DAP निजी व्यापारियों को दे दी, जबकि किसानों को इससे वंचित कर दिया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने DAP की कमी स्वीकार की और कहा कि स्थिति जल्द सुधारी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का नाम आते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी कांग्रेस विधायक गर्भगृह में ही धरने पर बैठ गए, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें सदन से निलंबित करने का ऐलान कर दिया।

सरकार बोली: व्यवस्था सुधारेंगे

DAP वितरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह 100% खाद केवल सहकारी समितियों के जरिए ही बांटे, न कि निजी हाथों में दे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-mlas-boycott-the-opposition-in-the-monsoon-session/article-28103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.