शिवपुरी में पीएचई परिसर में पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त: मड़ीखेड़ा बांध के गेट खुले, सिंध किनारे अलर्ट जारी

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले में शुक्रवार सुबह दो बड़ी घटनाएं चर्चा में रहीं—एक ओर शहर के फिजिकल क्षेत्र स्थित पीएचई विभाग परिसर में एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे एक कार को भारी नुकसान पहुंचा।

वहीं दूसरी ओर, मड़ीखेड़ा बांध के दो गेट खोले जाने से सिंध नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कार के ऊपर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

शहर के व्यस्त पीएचई क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक एक पेड़ भरत गोयल की कार पर गिर गया। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर या वाहन सवार नहीं था, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। पेड़ गिरने से विभाग की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

कार मालिक भरत गोयल ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभाग पुराने पेड़ों की समय पर छंटाई नहीं करता, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

मड़ीखेड़ा बांध के दो गेट खुले, सिंध किनारे बसा इलाका अलर्ट पर

लगातार बारिश के चलते अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध के दो गेट शुक्रवार सुबह 9 बजे खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार, इन गेटों से 377 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जल स्तर नियंत्रण और बिजली उत्पादन संभव हो सके।

सिंध नदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग की टीमें लगातार जल प्रवाह की निगरानी कर रही हैं।

बारिश का रुझान: औसत से ज्यादा वर्षा की संभावना

जिले में 1 जून से अब तक 26.4 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 32.1 इंच है, जिसका 82% हिस्सा अब तक पूरा हो चुका है। अनुमान है कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।

तहसीलवार वर्षा आंकड़े (अब तक):

  • नरवर: 37 इंच (सबसे अधिक)

  • करैरा: 32.2 इंच

  • खनियाधाना: 27.5 इंच

  • बदरवास: 26.2 इंच

  • पिछोर: 25.4 इंच

  • पोहरी: 23.8 इंच

  • बैराड़: 22.9 इंच

  • कोलारस: 21.5 इंच

  • शिवपुरी: 20.9 इंच

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में पीएचई परिसर में पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त: मड़ीखेड़ा बांध के गेट खुले, सिंध किनारे अलर्ट जारी

Shivpuri, MP

वहीं दूसरी ओर, मड़ीखेड़ा बांध के दो गेट खोले जाने से सिंध नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कार के ऊपर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

शहर के व्यस्त पीएचई क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक एक पेड़ भरत गोयल की कार पर गिर गया। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर या वाहन सवार नहीं था, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। पेड़ गिरने से विभाग की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

कार मालिक भरत गोयल ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभाग पुराने पेड़ों की समय पर छंटाई नहीं करता, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

मड़ीखेड़ा बांध के दो गेट खुले, सिंध किनारे बसा इलाका अलर्ट पर

लगातार बारिश के चलते अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध के दो गेट शुक्रवार सुबह 9 बजे खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार, इन गेटों से 377 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जल स्तर नियंत्रण और बिजली उत्पादन संभव हो सके।

सिंध नदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग की टीमें लगातार जल प्रवाह की निगरानी कर रही हैं।

बारिश का रुझान: औसत से ज्यादा वर्षा की संभावना

जिले में 1 जून से अब तक 26.4 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 32.1 इंच है, जिसका 82% हिस्सा अब तक पूरा हो चुका है। अनुमान है कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।

तहसीलवार वर्षा आंकड़े (अब तक):

  • नरवर: 37 इंच (सबसे अधिक)

  • करैरा: 32.2 इंच

  • खनियाधाना: 27.5 इंच

  • बदरवास: 26.2 इंच

  • पिछोर: 25.4 इंच

  • पोहरी: 23.8 इंच

  • बैराड़: 22.9 इंच

  • कोलारस: 21.5 इंच

  • शिवपुरी: 20.9 इंच

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/trees-fell-in-phe-campus-in-shivpuri-car-damaged-madikheda/article-28085

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.