खंडवा में हरदा कांड के विरोध में सर्व समाज की रैली: पुलिस बर्बरता पर उठी न्यायिक जांच की मांग

Khandwa, MP

हरदा में हुई पुलिस कार्रवाई की गूंज अब खंडवा तक पहुँच गई है। शुक्रवार को यहां करणी सेना के समर्थन में राजपूत, ब्राह्मण, कुनबी पटेल, गुर्जर समाज समेत कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

सैकड़ों की संख्या में समाजजन स्थानीय स्टेडियम में एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने हरदा की घटना को लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला करार देते हुए पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

"शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाया गया"
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरदा में शांतिपूर्ण आंदोलन को दमन के बल पर दबाया गया। वहां पुलिस ने न सिर्फ लाठीचार्ज किया, बल्कि छात्रावास में घुसकर छात्राओं को भी डराया धमकाया। आंसू गैस, वाटर कैनन और झूठे मुकदमे के जरिए सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(बी) में दिए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का हनन किया है।

नेताओं ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता नारायणसिंह तोमर ने पुलिस कार्रवाई की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ” का नारा देने वाली सरकार ने छात्रावास में बेटियों पर दमन किया। समाज की धर्मशाला में तोड़फोड़ की गई, जिसकी अनुमति किसने दी, यह भी स्पष्ट नहीं है।

वहीं उत्तमपालसिंह ने हरदा के एसपी द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई सफाई को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह सब एक “नेता पुत्र” की टिप्पणी और रंजिश के चलते हुआ।

जलियांवाला बाग जैसी बर्बरता की याद
प्रदर्शन में शामिल सुनील आर्या ने कहा, “हरदा की घटना ने जलियांवाला बाग की याद दिला दी है। आज जो न्याय मांगने जाते हैं, उन पर ही लाठियां बरसाई जाती हैं। क्या यही अच्छे दिन हैं?”

ज्ञापन में रखी गईं ये प्रमुख मांगें

  • पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की जाए।

  • जांच पूरी होने तक हरदा एसपी, कलेक्टर और थाना प्रभारी को हटाया जाए।

  • निर्दोषों पर दर्ज झूठे केस वापस लिए जाएं।

  • छात्रावासों पर हुई पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो।

  • भविष्य में किसी भी शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की पुलिसिया कार्रवाई की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदर्शन के दौरान राजनारायणसिंह, रामपालसिंह, पंकजराजसिंह, गजेंद्रसिंह, अंजली सिंह चौहान, ब्राह्मण समाज के देवेंद्र शास्त्री सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में हरदा कांड के विरोध में सर्व समाज की रैली: पुलिस बर्बरता पर उठी न्यायिक जांच की मांग

Khandwa, MP

सैकड़ों की संख्या में समाजजन स्थानीय स्टेडियम में एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने हरदा की घटना को लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला करार देते हुए पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

"शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाया गया"
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरदा में शांतिपूर्ण आंदोलन को दमन के बल पर दबाया गया। वहां पुलिस ने न सिर्फ लाठीचार्ज किया, बल्कि छात्रावास में घुसकर छात्राओं को भी डराया धमकाया। आंसू गैस, वाटर कैनन और झूठे मुकदमे के जरिए सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(बी) में दिए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का हनन किया है।

नेताओं ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता नारायणसिंह तोमर ने पुलिस कार्रवाई की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ” का नारा देने वाली सरकार ने छात्रावास में बेटियों पर दमन किया। समाज की धर्मशाला में तोड़फोड़ की गई, जिसकी अनुमति किसने दी, यह भी स्पष्ट नहीं है।

वहीं उत्तमपालसिंह ने हरदा के एसपी द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई सफाई को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह सब एक “नेता पुत्र” की टिप्पणी और रंजिश के चलते हुआ।

जलियांवाला बाग जैसी बर्बरता की याद
प्रदर्शन में शामिल सुनील आर्या ने कहा, “हरदा की घटना ने जलियांवाला बाग की याद दिला दी है। आज जो न्याय मांगने जाते हैं, उन पर ही लाठियां बरसाई जाती हैं। क्या यही अच्छे दिन हैं?”

ज्ञापन में रखी गईं ये प्रमुख मांगें

  • पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की जाए।

  • जांच पूरी होने तक हरदा एसपी, कलेक्टर और थाना प्रभारी को हटाया जाए।

  • निर्दोषों पर दर्ज झूठे केस वापस लिए जाएं।

  • छात्रावासों पर हुई पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो।

  • भविष्य में किसी भी शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की पुलिसिया कार्रवाई की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदर्शन के दौरान राजनारायणसिंह, रामपालसिंह, पंकजराजसिंह, गजेंद्रसिंह, अंजली सिंह चौहान, ब्राह्मण समाज के देवेंद्र शास्त्री सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sarva-samaj-rally-rally-demanded-judicial-inquiry-on-police-barbarity/article-28089

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.