शुजालपुर में लड़ते हुए दो सांड घुसे घर में: महिलाओं पर किया हमला, एक वाहन क्षतिग्रस्त; CCTV में कैद हुई घटना

Shujalpur, MP

शहर के चित्रांश नगर कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में लड़ते हुए गली नंबर 2 के एक घर में घुस गए। उस समय घर में मौजूद तीन महिलाएं अपने रोज़मर्रा के काम में व्यस्त थीं।

अचानक हुए हमले से घबराकर उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की और भागकर कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

इस दौरान सांडों ने घर के बाहर खड़ी एक चार पहिया वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

लोहे के जाल से सांडों को रोकने की कोशिश
महिलाओं ने पहले लोहे के जाल से सांडों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वे और आक्रामक हो गए, तो जान बचाने के लिए भागकर कमरे में शरण ली। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

रहवासियों में डर, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा सांडों और मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है। सब्जी बाजार, मुख्य सड़कों और मोहल्लों में अक्सर मवेशी लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से इन मवेशियों को पकड़ने या शहर से बाहर भेजने के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द कांजी हाउस में उन्हें रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

CMO का बयान
शुजालपुर नगर पालिका के सीएमओ रामबाबू शर्मा ने कहा, “नगर पालिका द्वारा पहले से ही मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य आवारा सांडों और मवेशियों को भी नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शुजालपुर में लड़ते हुए दो सांड घुसे घर में: महिलाओं पर किया हमला, एक वाहन क्षतिग्रस्त; CCTV में कैद हुई घटना

Shujalpur, MP

अचानक हुए हमले से घबराकर उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की और भागकर कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

इस दौरान सांडों ने घर के बाहर खड़ी एक चार पहिया वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

लोहे के जाल से सांडों को रोकने की कोशिश
महिलाओं ने पहले लोहे के जाल से सांडों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वे और आक्रामक हो गए, तो जान बचाने के लिए भागकर कमरे में शरण ली। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

रहवासियों में डर, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा सांडों और मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है। सब्जी बाजार, मुख्य सड़कों और मोहल्लों में अक्सर मवेशी लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से इन मवेशियों को पकड़ने या शहर से बाहर भेजने के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द कांजी हाउस में उन्हें रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

CMO का बयान
शुजालपुर नगर पालिका के सीएमओ रामबाबू शर्मा ने कहा, “नगर पालिका द्वारा पहले से ही मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य आवारा सांडों और मवेशियों को भी नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-bulls-entered-the-house-while-fighting-in-shujalpur-attacked/article-28087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.