ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल: कोंडागांव में रैली और पुतला दहन, मरकाम बोले- डराने की साजिश

Kondagaon, CG

कोंडागांव में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और बिजली दरों में हो रही वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और दहीकोंगा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। विरोध स्वरूप ईडी का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्र की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने और डराने की नीयत से ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईडी की कार्रवाइयां नहीं रोकी गईं और बिजली दरों में कटौती नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर बड़ा आंदोलन करेगी।

बिजली कटौती और दरों में वृद्धि पर भी विरोध

प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिलों में अनावश्यक बढ़ोतरी और बार-बार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई से पहले ही त्रस्त है, ऊपर से बिजली दरें बढ़ाकर सरकार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस का स्पष्ट संदेश- दबाव की राजनीति नहीं चलेगी

कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ईडी का भय दिखाकर लोकतांत्रिक आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि हाल ही में भिलाई में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। उन पर शराब घोटाले में हिस्सेदारी, कोल लेवी घोटाले और महादेव ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता के आरोप हैं। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल: कोंडागांव में रैली और पुतला दहन, मरकाम बोले- डराने की साजिश

Kondagaon, CG

कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और दहीकोंगा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। विरोध स्वरूप ईडी का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्र की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने और डराने की नीयत से ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईडी की कार्रवाइयां नहीं रोकी गईं और बिजली दरों में कटौती नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर बड़ा आंदोलन करेगी।

बिजली कटौती और दरों में वृद्धि पर भी विरोध

प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिलों में अनावश्यक बढ़ोतरी और बार-बार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई से पहले ही त्रस्त है, ऊपर से बिजली दरें बढ़ाकर सरकार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस का स्पष्ट संदेश- दबाव की राजनीति नहीं चलेगी

कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ईडी का भय दिखाकर लोकतांत्रिक आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि हाल ही में भिलाई में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। उन पर शराब घोटाले में हिस्सेदारी, कोल लेवी घोटाले और महादेव ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता के आरोप हैं। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-protest-against-eds-action-congresss-rally-in-hallabol-kondagaon/article-28095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.