मध्यप्रदेश में गड्ढों पर गरमाई सियासत: जीतू पटवारी बोले- सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए, मंत्री ले लें जल समाधि

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में खस्ताहाल सड़कों को लेकर सियासत चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सड़कों के गड्ढों में सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए, और यदि शर्म बची हो तो मंत्री जल समाधि ले लें।”

पटवारी ने आरोप लगाया कि सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और सरकार चहेती कंपनियों को फ़ायदा पहुंचा रही है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अफसरशाही, रोजगार, सिंहस्थ तैयारियों और भाजपा नेताओं की संपत्ति तक पर सवाल उठाए।

पटवारी के बयान की 7 बड़ी बातें:

1. "गड्ढों में डूब मरना चाहिए सरकार को"
जीतू पटवारी ने सड़कों की बदहाली पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “जनता का पैसा लूटने वाले मंत्री अब यह कह रहे हैं कि जहां सड़क है, वहां गड्ढे भी होंगे! ये स्वीकार्य नहीं है। अब या तो स्थायी समाधान हो या फिर सरकार डूब जाए।”

2. "मंत्रियों की कोई जवाबदेही नहीं"
उन्होंने कहा कि एक भी मंत्री ऐसा नहीं बचा जो भ्रष्टाचार में लिप्त न हो। गड्ढों को लेकर कोई शर्मिंदगी या जवाबदेही नहीं दिख रही है।

3. "सिंहस्थ कार्यों में करप्शन की तैयारी"
पटवारी ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में सरकार हैदराबाद और गुजरात की चहेती कंपनियों को टेंडर देने की रणनीति बना रही है। “इससे पहले ही घोटाले की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।”

4. "आईएएस-आईपीएस की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहे हैं"
उन्होंने बताया कि कांग्रेस उन अफसरों की संपत्ति का डेटा इकट्ठा कर रही है, जो कथित तौर पर भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अफसर बीजेपी के 'वर्कर' की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

5. "जनसेवकों की भाषा अपमानजनक"
पटवारी ने कहा कि कुछ जिलों के कलेक्टर आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। “कोई चांटा मार रहा है, कोई औकात बता रहा है।” अशोकनगर कलेक्टर-एसपी पर विशेष रूप से सवाल उठाए गए।

6. "रोजगार और करप्शन पर श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस"
उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस एक “श्वेत पत्र” तैयार कर रही है जिसमें रोजगार, निवेश, छात्रवृत्ति, आदिवासी जमीन और जल योजनाओं से जुड़े घोटाले उजागर किए जाएंगे।

7. "बीजेपी नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए"
जीतू पटवारी ने कहा कि यदि पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और विधायकों की संपत्ति की जांच की जाए, तो “80% नेता जेल जाएंगे।”

पटवारी का सीधा आरोप:
“सरकार सिर्फ नल से जल का सपना दिखा रही है, हकीकत में नल से भ्रष्टाचार बह रहा है। स्मार्ट मीटर भी वसूली का नया तरीका बन गया है। गरीब बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, जबकि अफसर और नेता मालामाल हो रहे हैं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में गड्ढों पर गरमाई सियासत: जीतू पटवारी बोले- सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए, मंत्री ले लें जल समाधि

Bhopal, MP

पटवारी ने आरोप लगाया कि सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और सरकार चहेती कंपनियों को फ़ायदा पहुंचा रही है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अफसरशाही, रोजगार, सिंहस्थ तैयारियों और भाजपा नेताओं की संपत्ति तक पर सवाल उठाए।

पटवारी के बयान की 7 बड़ी बातें:

1. "गड्ढों में डूब मरना चाहिए सरकार को"
जीतू पटवारी ने सड़कों की बदहाली पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “जनता का पैसा लूटने वाले मंत्री अब यह कह रहे हैं कि जहां सड़क है, वहां गड्ढे भी होंगे! ये स्वीकार्य नहीं है। अब या तो स्थायी समाधान हो या फिर सरकार डूब जाए।”

2. "मंत्रियों की कोई जवाबदेही नहीं"
उन्होंने कहा कि एक भी मंत्री ऐसा नहीं बचा जो भ्रष्टाचार में लिप्त न हो। गड्ढों को लेकर कोई शर्मिंदगी या जवाबदेही नहीं दिख रही है।

3. "सिंहस्थ कार्यों में करप्शन की तैयारी"
पटवारी ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में सरकार हैदराबाद और गुजरात की चहेती कंपनियों को टेंडर देने की रणनीति बना रही है। “इससे पहले ही घोटाले की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।”

4. "आईएएस-आईपीएस की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहे हैं"
उन्होंने बताया कि कांग्रेस उन अफसरों की संपत्ति का डेटा इकट्ठा कर रही है, जो कथित तौर पर भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अफसर बीजेपी के 'वर्कर' की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

5. "जनसेवकों की भाषा अपमानजनक"
पटवारी ने कहा कि कुछ जिलों के कलेक्टर आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। “कोई चांटा मार रहा है, कोई औकात बता रहा है।” अशोकनगर कलेक्टर-एसपी पर विशेष रूप से सवाल उठाए गए।

6. "रोजगार और करप्शन पर श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस"
उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस एक “श्वेत पत्र” तैयार कर रही है जिसमें रोजगार, निवेश, छात्रवृत्ति, आदिवासी जमीन और जल योजनाओं से जुड़े घोटाले उजागर किए जाएंगे।

7. "बीजेपी नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए"
जीतू पटवारी ने कहा कि यदि पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और विधायकों की संपत्ति की जांच की जाए, तो “80% नेता जेल जाएंगे।”

पटवारी का सीधा आरोप:
“सरकार सिर्फ नल से जल का सपना दिखा रही है, हकीकत में नल से भ्रष्टाचार बह रहा है। स्मार्ट मीटर भी वसूली का नया तरीका बन गया है। गरीब बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, जबकि अफसर और नेता मालामाल हो रहे हैं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeetu-patwari-the-politics-of-heating-on-pits-in-madhya/article-28083

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.