जबलपुर: आबकारी अफसर पर मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप, शराब दुकानों में मचाया हड़कंप

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त संजीव दुबे एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। गुरुवार शाम को उन्होंने शहर की चार शराब दुकानों में पहुंचकर कर्मचारियों से कथित रूप से मारपीट की और दुकानों को बंद करने की धमकी दी।

दुकानों के ठेकेदार अजय सिंह बघेल का आरोप है कि संजीव दुबे अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे, जो पूरा न होने पर उन्होंने हिंसक रवैया अपनाया।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
घटना के वीडियो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गए हैं। ठेकेदार का दावा है कि एक दुकान से संजीव दुबे डीवीआर भी निकाल कर अपने साथ ले गए। इस कार्रवाई से डरे हुए चारों दुकानों के कर्मचारी काम छोड़कर चले गए, जिससे शराब बिक्री प्रभावित हुई और दुकानों को बंद करने की नौबत आ गई है।

“दुकान सरेंडर करो, नहीं तो बर्बाद कर दूंगा”
ठेकेदार अजय सिंह बघेल द्वारा आबकारी मंत्री, मुख्यमंत्री और विभागीय प्रमुख सचिव को भेजी गई शिकायत में बताया गया कि दुबे ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा, “मालिक से कहो कि दुकानें सरेंडर कर दे, वरना बर्बाद कर दूंगा।” कर्मचारियों ने जब प्रतिरोध नहीं किया तो उन्हें दुकान के अंदर और बाहर पीटा गया।

मारपीट के बाद गईं शिकायतें, अधिकारी बने चुप
ठेकेदार की ओर से बरेला थाने में शिकायत दर्ज की गई है। दूसरी ओर, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने कहा कि अगर मारपीट हुई है, तो पुलिस जांच करेगी। विभाग का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

दफ्तर के बाहर लगाया मीडिया को निर्देशित पोस्टर
मारपीट और विवाद के बाद संजीव दुबे ने अपने दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया जिसमें मीडिया को निर्देश दिया गया कि विभाग से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ अधिकारी दृगचंद चतुर्वेदी से संपर्क करें।

पुराने विवाद भी उजागर
संजीव दुबे पहले भी इंदौर और भोपाल में विवादों में रह चुके हैं। इंदौर में ट्रेजरी चालानों में घोटाले और भोपाल में अवैध शराब परिवहन के मामलों में उनके खिलाफ कई शिकायतें हुई थीं। अब जबलपुर में भी उनका नाम गंभीर आरोपों से जुड़ गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर: आबकारी अफसर पर मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप, शराब दुकानों में मचाया हड़कंप

Jabalpur, MP

दुकानों के ठेकेदार अजय सिंह बघेल का आरोप है कि संजीव दुबे अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे, जो पूरा न होने पर उन्होंने हिंसक रवैया अपनाया।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
घटना के वीडियो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गए हैं। ठेकेदार का दावा है कि एक दुकान से संजीव दुबे डीवीआर भी निकाल कर अपने साथ ले गए। इस कार्रवाई से डरे हुए चारों दुकानों के कर्मचारी काम छोड़कर चले गए, जिससे शराब बिक्री प्रभावित हुई और दुकानों को बंद करने की नौबत आ गई है।

“दुकान सरेंडर करो, नहीं तो बर्बाद कर दूंगा”
ठेकेदार अजय सिंह बघेल द्वारा आबकारी मंत्री, मुख्यमंत्री और विभागीय प्रमुख सचिव को भेजी गई शिकायत में बताया गया कि दुबे ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा, “मालिक से कहो कि दुकानें सरेंडर कर दे, वरना बर्बाद कर दूंगा।” कर्मचारियों ने जब प्रतिरोध नहीं किया तो उन्हें दुकान के अंदर और बाहर पीटा गया।

मारपीट के बाद गईं शिकायतें, अधिकारी बने चुप
ठेकेदार की ओर से बरेला थाने में शिकायत दर्ज की गई है। दूसरी ओर, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने कहा कि अगर मारपीट हुई है, तो पुलिस जांच करेगी। विभाग का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

दफ्तर के बाहर लगाया मीडिया को निर्देशित पोस्टर
मारपीट और विवाद के बाद संजीव दुबे ने अपने दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया जिसमें मीडिया को निर्देश दिया गया कि विभाग से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ अधिकारी दृगचंद चतुर्वेदी से संपर्क करें।

पुराने विवाद भी उजागर
संजीव दुबे पहले भी इंदौर और भोपाल में विवादों में रह चुके हैं। इंदौर में ट्रेजरी चालानों में घोटाले और भोपाल में अवैध शराब परिवहन के मामलों में उनके खिलाफ कई शिकायतें हुई थीं। अब जबलपुर में भी उनका नाम गंभीर आरोपों से जुड़ गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/serious-allegations-of-assault-and-threat-against-jabalpur-excise-officer/article-28091

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.