कटनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: सिर में चोट, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Katni, MP

कटनी ज़िले के कुठला थाना क्षेत्र के चाका गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता स्नेहा राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता ने बताया कि स्नेहा को लंबे समय से सास-ससुर मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। 15 जुलाई को पति आकाश राजपूत से हुए किसी विवाद के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या की धमकी दी। स्नेहा जब उसे समझाने गई, तो उसका सास-ससुर से विवाद हो गया।

परिजनों के अनुसार इसी दौरान स्नेहा को सिर पर चोट लगी और मुंह से खून निकलने लगा। पति ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी दावा है कि स्नेहा को मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाया गया। उन्होंने सुरेंद्र सिंह सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीय मौके पर पहुंचीं और कहा कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: सिर में चोट, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Katni, MP

मृतका के पिता ने बताया कि स्नेहा को लंबे समय से सास-ससुर मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। 15 जुलाई को पति आकाश राजपूत से हुए किसी विवाद के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या की धमकी दी। स्नेहा जब उसे समझाने गई, तो उसका सास-ससुर से विवाद हो गया।

परिजनों के अनुसार इसी दौरान स्नेहा को सिर पर चोट लगी और मुंह से खून निकलने लगा। पति ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी दावा है कि स्नेहा को मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाया गया। उन्होंने सुरेंद्र सिंह सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीय मौके पर पहुंचीं और कहा कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspected-death-of-newlyweds-in-katni-accused-in-laws-accused/article-28099

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.