- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छिंदवाड़ा में लिफ्ट देने के बहाने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा में लिफ्ट देने के बहाने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara, MP
कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र में 28 जून को हुई एक निर्मम हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। हत्या का आरोपी निकला मंगल सिंह इरपाची (उम्र 30), निवासी धनोरा गोसाई, जिसने शराब के नशे में लिफ्ट देने के बाद मनीराम जमोरे की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
झगड़े के बाद सिर कुचलकर की हत्या
मंगल सिंह अपनी ससुराल इसरा उमरिया जा रहा था। रास्ते में मृतक मनीराम जमोरे (55), निवासी आमटा टोला, ने लिफ्ट मांगी। दोनों ने रास्ते में कच्ची शराब पी और किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर मंगल ने मोटी लकड़ी से मनीराम के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ससुर को फंसाने की कोशिश
हत्या के बाद मंगल सिंह ने शव को अपने ही ससुर सूपचंद इवनाती के घर के पास फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन साइबर सेल और पुलिस टीम की सतर्कता से सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने 30 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।
जांच में बाधा बना बिना मोबाइल मृतक
मृतक के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, जिससे जांच में तकनीकी सबूत इकट्ठा करना चुनौतीपूर्ण हो गया। बावजूद इसके पुलिस की टीम ने सटीक सुराग निकाले और आरोपी तक पहुंच बनाई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए