रतलाम में लाठीचार्ज के विरोध में गरजी करणी सेना, ASP पर गंभीर आरोप

Ratlam, MP

रतलाम में शुक्रवार को करणी सेना ने 13 जुलाई को सेजावता फोरलेन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेहरू स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शनकारियों ने एएसपी राकेश खाखा को हटाने की मांग की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 सैकड़ों करणी सैनिकों की मौजूदगी में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रैली की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए, वहीं शहर के चारों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

 ASP पर मारपीट और अभद्रता का आरोप

करणी सेना ने एएसपी खाखा पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज करवा दिया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। आरोप यहां तक लगाए गए कि ASP उस समय नशे की हालत में थे, हालांकि अल्कोहल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ज्ञापन में रखी गईं 7 प्रमुख मांगें

करणी सेना ने प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हरदा कांड और रतलाम लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  1. ASP राकेश खाखा को तत्काल हटाया जाए।

  2. पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।

  3. निर्दोष युवाओं पर दर्ज फर्जी FIR तत्काल वापस ली जाए।

  4. छात्रावासों पर पुलिसिया हमले की कड़ी निंदा और भविष्य में रोक।

  5. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा हो।

  6. धारा 307 के तहत आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

  7. हिरासत में लिए गए युवाओं को तत्काल रिहा किया जाए।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, हर मूवमेंट पर नजर

दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। SDOP और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। रैली शांति से पूरी हुई, लेकिन ASP को लेकर जनाक्रोश गहराता जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में लाठीचार्ज के विरोध में गरजी करणी सेना, ASP पर गंभीर आरोप

Ratlam, MP

 सैकड़ों करणी सैनिकों की मौजूदगी में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रैली की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए, वहीं शहर के चारों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

 ASP पर मारपीट और अभद्रता का आरोप

करणी सेना ने एएसपी खाखा पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज करवा दिया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। आरोप यहां तक लगाए गए कि ASP उस समय नशे की हालत में थे, हालांकि अल्कोहल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ज्ञापन में रखी गईं 7 प्रमुख मांगें

करणी सेना ने प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हरदा कांड और रतलाम लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  1. ASP राकेश खाखा को तत्काल हटाया जाए।

  2. पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।

  3. निर्दोष युवाओं पर दर्ज फर्जी FIR तत्काल वापस ली जाए।

  4. छात्रावासों पर पुलिसिया हमले की कड़ी निंदा और भविष्य में रोक।

  5. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा हो।

  6. धारा 307 के तहत आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

  7. हिरासत में लिए गए युवाओं को तत्काल रिहा किया जाए।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, हर मूवमेंट पर नजर

दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। SDOP और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। रैली शांति से पूरी हुई, लेकिन ASP को लेकर जनाक्रोश गहराता जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gargi-karni-sena-asp-in-protest-against-lathicharge-in-ratlam/article-28079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.