जुबेर का जुलूस निकालना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने पुलिस पर कसी लगाम

Jabalpur, MP

गैंगस्टर जुबेर मौलाना और उसके साथियों का सिर व दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर भोपाल की सड़कों पर जुलूस निकालने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई तय है।

जबलपुर हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले को मानवाधिकार हनन मानते हुए मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इस मामले की याचिका जुबेर की पत्नी शमीम बानो ने दायर की थी। उन्होंने अदालत से कहा कि गिरफ्तारी के बाद जुबेर की सार्वजनिक बेइज्जती की गई और धार्मिक आस्था का अपमान भी किया गया, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, 22 और 25 का उल्लंघन है।

क्या था मामला?

9 मई को भोपाल पुलिस ने जुबेर और उसके तीन साथियों को हथियारों के साथ पकड़ा था। आरोप था कि उन्होंने टीला जमालपुरा और मंगलवारा इलाके में फायरिंग और तोड़फोड़ की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न सिर्फ उनका सिर और दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई, बल्कि उन्हें सड़कों पर जुलूस के रूप में भी घुमाया।

हालांकि पुलिस का कहना था कि जुबेर ने खुद ही पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और बाल कटवाए, लेकिन याचिकाकर्ता ने इसे झूठा बताया और कहा कि इसे एक "सजा" की तरह किया गया, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।

हाईकोर्ट की सख्ती

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता प्रशांत चौरसिया ने कोर्ट में तर्क दिया कि गिरफ्तारी के बाद किसी भी व्यक्ति को इस तरह सार्वजनिक रूप से घुमाना न केवल उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह "मानव गरिमा" का भी हनन है। कोर्ट ने इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए मामले को मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में लाने का आदेश दिया।

जुबेर पर पहले से हैं कई मामले

गैंगस्टर जुबेर मौलाना पर भोपाल और गैरतगंज में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर एक बदमाश साद खान पर फायरिंग का आरोप भी है, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। पुलिस ने उस पर ₹30,000 का इनाम घोषित कर रखा था।

अब क्या होगा आगे?

मानवाधिकार आयोग इस पूरे मामले की जांच करेगा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेगा। यह फैसला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है कि क्या कानून के नाम पर कोई भी सीमा पार की जा सकती है?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जुबेर का जुलूस निकालना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने पुलिस पर कसी लगाम

Jabalpur, MP

जबलपुर हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले को मानवाधिकार हनन मानते हुए मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इस मामले की याचिका जुबेर की पत्नी शमीम बानो ने दायर की थी। उन्होंने अदालत से कहा कि गिरफ्तारी के बाद जुबेर की सार्वजनिक बेइज्जती की गई और धार्मिक आस्था का अपमान भी किया गया, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, 22 और 25 का उल्लंघन है।

क्या था मामला?

9 मई को भोपाल पुलिस ने जुबेर और उसके तीन साथियों को हथियारों के साथ पकड़ा था। आरोप था कि उन्होंने टीला जमालपुरा और मंगलवारा इलाके में फायरिंग और तोड़फोड़ की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न सिर्फ उनका सिर और दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई, बल्कि उन्हें सड़कों पर जुलूस के रूप में भी घुमाया।

हालांकि पुलिस का कहना था कि जुबेर ने खुद ही पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और बाल कटवाए, लेकिन याचिकाकर्ता ने इसे झूठा बताया और कहा कि इसे एक "सजा" की तरह किया गया, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।

हाईकोर्ट की सख्ती

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता प्रशांत चौरसिया ने कोर्ट में तर्क दिया कि गिरफ्तारी के बाद किसी भी व्यक्ति को इस तरह सार्वजनिक रूप से घुमाना न केवल उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह "मानव गरिमा" का भी हनन है। कोर्ट ने इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए मामले को मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में लाने का आदेश दिया।

जुबेर पर पहले से हैं कई मामले

गैंगस्टर जुबेर मौलाना पर भोपाल और गैरतगंज में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर एक बदमाश साद खान पर फायरिंग का आरोप भी है, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। पुलिस ने उस पर ₹30,000 का इनाम घोषित कर रखा था।

अब क्या होगा आगे?

मानवाधिकार आयोग इस पूरे मामले की जांच करेगा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेगा। यह फैसला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है कि क्या कानून के नाम पर कोई भी सीमा पार की जा सकती है?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/juberas-procession-had-to-be-taken-out-by-the-expensive/article-28093

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.