आगर मालवा में मासूम की बेरहमी से हत्या, प्लास्टिक बैग में मिला शव

Agar Malwa, MP

ज़िले के गुड़भेली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

मासूम आयुष मेघवाल का शव गुरुवार देर रात गांव के एक निर्माणाधीन मकान के पीछे प्लास्टिक बैग में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है।

परिजनों के अनुसार, आयुष गुरुवार शाम करीब 4 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 10:30 बजे उसका शव रोड़ा सूर्यवंशी के नए मकान के पीछे मिला। प्लास्टिक बैग में खून के धब्बे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार है।

हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि तेज बारिश के कारण दो घंटे में जाम खुलवा लिया गया। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद ग्रामीण शव लेकर रवाना हो गए।

बीजा नगरी चौकी प्रभारी जोरावर सिंह के अनुसार, आयुष के माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में जोधपुर में रहते हैं। बच्चा गांव में अपने बड़े पिता देवीलाल के पास रह रहा था। देवीलाल ने ही पुलिस को इस वीभत्स घटना की सूचना दी थी। घटना के बाद आयुष के माता-पिता भी बड़ौद पहुंच चुके हैं।

फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है और बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आगर मालवा में मासूम की बेरहमी से हत्या, प्लास्टिक बैग में मिला शव

Agar Malwa, MP

मासूम आयुष मेघवाल का शव गुरुवार देर रात गांव के एक निर्माणाधीन मकान के पीछे प्लास्टिक बैग में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है।

परिजनों के अनुसार, आयुष गुरुवार शाम करीब 4 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 10:30 बजे उसका शव रोड़ा सूर्यवंशी के नए मकान के पीछे मिला। प्लास्टिक बैग में खून के धब्बे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार है।

हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि तेज बारिश के कारण दो घंटे में जाम खुलवा लिया गया। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद ग्रामीण शव लेकर रवाना हो गए।

बीजा नगरी चौकी प्रभारी जोरावर सिंह के अनुसार, आयुष के माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में जोधपुर में रहते हैं। बच्चा गांव में अपने बड़े पिता देवीलाल के पास रह रहा था। देवीलाल ने ही पुलिस को इस वीभत्स घटना की सूचना दी थी। घटना के बाद आयुष के माता-पिता भी बड़ौद पहुंच चुके हैं।

फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है और बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-found-in-plastic-bag/article-28101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.