रायपुर में घरेलू विवाद ने ली जान, देवर ने भाभी को चाकू से मारा; दूसरी घटना में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर में गुरुवार की शाम दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई जहां एक देवर ने अपनी भाभी की बीच सड़क पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

 दूसरी घटना उरला थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ बदमाशों की पिटाई से एक मजदूर की मौत हो गई।

 पहली घटना: घरेलू विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की

विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड-3 स्थित सड्डू इलाके में रहने वाले बंजारे परिवार में गुरुवार शाम आपसी विवाद में खून-खराबा हो गया।

परिवार के अनुसार, कामेश्वर बंजारे का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान घर में मौजूद उसकी भाभी संगीता बंजारे (35) ने बीच-बचाव किया और देवरानी का पक्ष लेते हुए झगड़ा रोकने की कोशिश की। इसी बात से गुस्साए कामेश्वर ने रसोई से चाकू उठाया और भाभी पर हमला कर दिया।

 भाभी को 200 मीटर तक दौड़ाया

हमले से घायल संगीता जान बचाकर घर से बाहर भागी, लेकिन आरोपी देवर उसे लगभग 200 मीटर तक दौड़ाता रहा। पास ही स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिरी तो उसने गले पर वार कर दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

 अस्पताल में हुई मौत

घटना की सूचना संगीता के बेटे ने अपने पिता देवेंद्र दास बंजारे को दी, जो ऑटो चालक हैं। वे तुरंत घर पहुंचे और पत्नी को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को खरोरा से गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

 दूसरी घटना: बदमाशों की पिटाई से मजदूर की मौत

उरला थाना क्षेत्र में नव दुर्गा इस्पात फैक्ट्री के सामने गुरुवार शाम को 30 वर्षीय मजदूर किरत साहू पर कुछ युवकों ने लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

  क्रांति सेना का प्रदर्शन

घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री और उरला थाना का घेराव किया। पुलिस ने अब तक 3 से 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 पुलिस कर रही है दोनों मामलों की जांच

दोनों घटनाएं रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस ने जहां एक ओर घरेलू हिंसा में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरी ओर उरला की घटना की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में घरेलू विवाद ने ली जान, देवर ने भाभी को चाकू से मारा; दूसरी घटना में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

Raipur,C.G

 दूसरी घटना उरला थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ बदमाशों की पिटाई से एक मजदूर की मौत हो गई।

 पहली घटना: घरेलू विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की

विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड-3 स्थित सड्डू इलाके में रहने वाले बंजारे परिवार में गुरुवार शाम आपसी विवाद में खून-खराबा हो गया।

परिवार के अनुसार, कामेश्वर बंजारे का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान घर में मौजूद उसकी भाभी संगीता बंजारे (35) ने बीच-बचाव किया और देवरानी का पक्ष लेते हुए झगड़ा रोकने की कोशिश की। इसी बात से गुस्साए कामेश्वर ने रसोई से चाकू उठाया और भाभी पर हमला कर दिया।

 भाभी को 200 मीटर तक दौड़ाया

हमले से घायल संगीता जान बचाकर घर से बाहर भागी, लेकिन आरोपी देवर उसे लगभग 200 मीटर तक दौड़ाता रहा। पास ही स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिरी तो उसने गले पर वार कर दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

 अस्पताल में हुई मौत

घटना की सूचना संगीता के बेटे ने अपने पिता देवेंद्र दास बंजारे को दी, जो ऑटो चालक हैं। वे तुरंत घर पहुंचे और पत्नी को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को खरोरा से गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

 दूसरी घटना: बदमाशों की पिटाई से मजदूर की मौत

उरला थाना क्षेत्र में नव दुर्गा इस्पात फैक्ट्री के सामने गुरुवार शाम को 30 वर्षीय मजदूर किरत साहू पर कुछ युवकों ने लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

  क्रांति सेना का प्रदर्शन

घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री और उरला थाना का घेराव किया। पुलिस ने अब तक 3 से 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 पुलिस कर रही है दोनों मामलों की जांच

दोनों घटनाएं रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस ने जहां एक ओर घरेलू हिंसा में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरी ओर उरला की घटना की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/domestic-dispute-in-raipur-took-the-sister-in-law-with-a-knife/article-30181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.