सीतामढ़ी से शाह का हमला: SIR पर बोले - घुसपैठिए बन गए हैं महागठबंधन का वोट बैंक

Jagran Desk

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से SIR (स्पेशल इनवेस्टिगेशन रजिस्टर) मुद्दे को उठाते हुए कहा कि महागठबंधन, खासकर लालू यादव और कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाकर अपना वोट बैंक सुरक्षित रखना चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा, "जो भारत में जन्मा नहीं है, उसे वोट देने का अधिकार नहीं है। बांग्लादेश से आए लोग बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं। लालू और कांग्रेस उन्हें ही बचा रहे हैं।"

अमित शाह के भाषण की 4 प्रमुख बातें

SIR पर विपक्ष को घेरा

शाह ने कहा कि पूरे अखबार इस बात से भरे पड़े हैं कि SIR होना चाहिए या नहीं। उन्होंने सीधे जनता से सवाल किया, "क्या घुसपैठिए वोटर लिस्ट में होने चाहिए?" उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन इन बाहरी लोगों को वोटर बनाकर सत्ता में रहना चाहता है।

तेजस्वी को दी खुली चुनौती

शाह ने कहा, "तेजस्वी मुझसे सवाल करते हैं कि हमने मिथिलांचल के लिए क्या किया। मैं हिसाब देना जानता हूं। आप अपने माता-पिता के शासन में हुए अपहरण और गुंडागर्दी का जवाब दीजिए। आइए, पुनौराधाम में आमने-सामने बात करें।"

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

गृहमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें आतंकी हमलों के बाद चुप बैठती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया। उन्होंने कहा कि लालू एंड कंपनी हर राष्ट्रीय कार्रवाई पर सवाल उठाती है, क्योंकि उन्हें देशहित नहीं, सत्ता से मतलब है।

NDA की सरकार तय

अमित शाह ने भरोसे से कहा, "बिहार में अब स्पष्ट बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। मोदी जी लगातार दौरे कर रहे हैं, और मैं संगठन की समीक्षा। ये चुनाव जनता के आत्मसम्मान और सुरक्षा का चुनाव है।"

मंदिर निर्माण की शुरुआत, शाह ने रखी पहली ईंट

मूसलाधार बारिश के बावजूद, गृहमंत्री अमित शाह ने जानकी मंदिर की पहली ईंट रखी। मंदिर के लिए 21 तीर्थों की मिट्टी, 11 पवित्र नदियों का जल और अयोध्या से लाई गई ईंट का उपयोग हुआ। मंदिर 50 एकड़ में बनेगा और इसकी लागत 882 करोड़ रुपए बताई गई है।

मंदिर का निर्माण राजस्थान से लाए गए सैंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से होगा, और इसकी ऊंचाई 156 फीट होगी – जो कि राम मंदिर से 5 फीट कम है।

अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

शाह ने समस्तीपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या पूजा की झलकियां भी दिखाई गईं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीतामढ़ी से शाह का हमला: SIR पर बोले - घुसपैठिए बन गए हैं महागठबंधन का वोट बैंक

Jagran Desk

अमित शाह ने कहा, "जो भारत में जन्मा नहीं है, उसे वोट देने का अधिकार नहीं है। बांग्लादेश से आए लोग बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं। लालू और कांग्रेस उन्हें ही बचा रहे हैं।"

अमित शाह के भाषण की 4 प्रमुख बातें

SIR पर विपक्ष को घेरा

शाह ने कहा कि पूरे अखबार इस बात से भरे पड़े हैं कि SIR होना चाहिए या नहीं। उन्होंने सीधे जनता से सवाल किया, "क्या घुसपैठिए वोटर लिस्ट में होने चाहिए?" उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन इन बाहरी लोगों को वोटर बनाकर सत्ता में रहना चाहता है।

तेजस्वी को दी खुली चुनौती

शाह ने कहा, "तेजस्वी मुझसे सवाल करते हैं कि हमने मिथिलांचल के लिए क्या किया। मैं हिसाब देना जानता हूं। आप अपने माता-पिता के शासन में हुए अपहरण और गुंडागर्दी का जवाब दीजिए। आइए, पुनौराधाम में आमने-सामने बात करें।"

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

गृहमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें आतंकी हमलों के बाद चुप बैठती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया। उन्होंने कहा कि लालू एंड कंपनी हर राष्ट्रीय कार्रवाई पर सवाल उठाती है, क्योंकि उन्हें देशहित नहीं, सत्ता से मतलब है।

NDA की सरकार तय

अमित शाह ने भरोसे से कहा, "बिहार में अब स्पष्ट बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। मोदी जी लगातार दौरे कर रहे हैं, और मैं संगठन की समीक्षा। ये चुनाव जनता के आत्मसम्मान और सुरक्षा का चुनाव है।"

मंदिर निर्माण की शुरुआत, शाह ने रखी पहली ईंट

मूसलाधार बारिश के बावजूद, गृहमंत्री अमित शाह ने जानकी मंदिर की पहली ईंट रखी। मंदिर के लिए 21 तीर्थों की मिट्टी, 11 पवित्र नदियों का जल और अयोध्या से लाई गई ईंट का उपयोग हुआ। मंदिर 50 एकड़ में बनेगा और इसकी लागत 882 करोड़ रुपए बताई गई है।

मंदिर का निर्माण राजस्थान से लाए गए सैंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से होगा, और इसकी ऊंचाई 156 फीट होगी – जो कि राम मंदिर से 5 फीट कम है।

अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

शाह ने समस्तीपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या पूजा की झलकियां भी दिखाई गईं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/shahs-attack-from-sitamarhi-said-on-sir-the-vote/article-30189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.