रायसेन के निजी स्कूल में 'क से काबा', 'म से मस्जिद' पढ़ाने पर विवाद; विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध, मान्यता रद्द करने की मांग

Raisen, MP

जिले के एक निजी स्कूल में नर्सरी के छात्रों को पढ़ाई जा रही एक किताब की सामग्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किताब में 'क से काबा', 'म से मस्जिद', 'न से नमाज' और 'औ से औरत हिजाब में थी' जैसे शब्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद और अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन में इस शैक्षणिक सामग्री को सनातन संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

परिजनों को आपत्ति, परिषद को दी जानकारी

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक छात्रा के चाचा ने उसकी किताब में 'औ से औरत हिजाब में थी' देखा। इसके बाद उन्होंने बाकी शब्दों पर भी गौर किया, जिसमें 'क से कबूतर' की जगह 'क से काबा' और 'म से मछली' की जगह 'म से मस्जिद' लिखा था। परिजनों को यह आपत्तिजनक लगा और उन्होंने छात्र नेता शुभम उपाध्याय के माध्यम से विद्यार्थी परिषद को इस बारे में सूचित किया।

हिंदू संस्कृति को लेकर उठे सवाल

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्विनी पटेल ने इसे हिंदू परंपरा के खिलाफ एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों को ऐसी सामग्री पढ़ाकर भ्रमित किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परिवर्तन सोच-समझकर किया गया है, ताकि सांस्कृतिक पहचान को कमजोर किया जा सके।

स्कूल प्रबंधन की सफाई

स्कूल की प्राचार्य ईए कुरैशी ने स्वीकार किया कि किताब की सामग्री की उन्होंने पूर्व जांच नहीं की थी। उन्होंने बताया कि यह किताब भोपाल से मंगवाई गई थी और केवल एक छात्र के उपयोग के लिए थी। कुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और वे बीते 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

बयान से और बढ़ा मामला

प्राचार्य के इस कथन कि ‘म से मस्जिद के साथ म से मंदिर भी पढ़ाया जा सकता है’, पर कार्यकर्ता और अधिक आक्रोशित हो गए। परिषद के प्रतिनिधियों ने इसे हल्के में न लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज कराई और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की।

पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला

स्थिति को बिगड़ता देख कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से औपचारिक शिकायत करने की अपील की। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन शांत हुआ और कार्यकर्ताओं ने थाने तथा शिक्षा विभाग में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायसेन के निजी स्कूल में 'क से काबा', 'म से मस्जिद' पढ़ाने पर विवाद; विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध, मान्यता रद्द करने की मांग

Raisen, MP

शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन में इस शैक्षणिक सामग्री को सनातन संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

परिजनों को आपत्ति, परिषद को दी जानकारी

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक छात्रा के चाचा ने उसकी किताब में 'औ से औरत हिजाब में थी' देखा। इसके बाद उन्होंने बाकी शब्दों पर भी गौर किया, जिसमें 'क से कबूतर' की जगह 'क से काबा' और 'म से मछली' की जगह 'म से मस्जिद' लिखा था। परिजनों को यह आपत्तिजनक लगा और उन्होंने छात्र नेता शुभम उपाध्याय के माध्यम से विद्यार्थी परिषद को इस बारे में सूचित किया।

हिंदू संस्कृति को लेकर उठे सवाल

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्विनी पटेल ने इसे हिंदू परंपरा के खिलाफ एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों को ऐसी सामग्री पढ़ाकर भ्रमित किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परिवर्तन सोच-समझकर किया गया है, ताकि सांस्कृतिक पहचान को कमजोर किया जा सके।

स्कूल प्रबंधन की सफाई

स्कूल की प्राचार्य ईए कुरैशी ने स्वीकार किया कि किताब की सामग्री की उन्होंने पूर्व जांच नहीं की थी। उन्होंने बताया कि यह किताब भोपाल से मंगवाई गई थी और केवल एक छात्र के उपयोग के लिए थी। कुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और वे बीते 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

बयान से और बढ़ा मामला

प्राचार्य के इस कथन कि ‘म से मस्जिद के साथ म से मंदिर भी पढ़ाया जा सकता है’, पर कार्यकर्ता और अधिक आक्रोशित हो गए। परिषद के प्रतिनिधियों ने इसे हल्के में न लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज कराई और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की।

पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला

स्थिति को बिगड़ता देख कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से औपचारिक शिकायत करने की अपील की। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन शांत हुआ और कार्यकर्ताओं ने थाने तथा शिक्षा विभाग में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/disputes-demanding-the-cancellation-of-protest-recognition-by-the-vidyarthi/article-30171

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.