अंबिकापुर में 155 किलो नकली पनीर जब्त: रायपुर-दुर्ग से बस से आया था माल, त्योहार में खपाने की थी तैयारी

Surguja, CG

रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन में बाजारों में नकली खाद्य सामग्री खपाने की कोशिश तेज हो जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि विभाग और राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई में 155 किलो नकली पनीर जब्त किया गया।

पनीर की यह खेप रायपुर और दुर्ग से बस के माध्यम से अंबिकापुर पहुंची थी।

राधेकृष्ण ट्रेडिंग सेंटर से पकड़ा गया माल

प्रशासन को सूचना मिली थी कि तुलसी चौक स्थित राधेकृष्ण ट्रेडिंग सेंटर में संदिग्ध पनीर की खेप आई है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और पनीर के 8 से 10 क्विंटल माल में से 155 किलो नकली पनीर जब्त किया गया।

पनीर से झाग निकला, मिलावट की पुष्टि की आशंका

जांच के दौरान जब पनीर को हाथ में लेकर मसलते हुए पानी डाला गया तो उसमें से झाग और तेल जैसा पदार्थ निकलने लगा, जो मिलावटी होने के स्पष्ट संकेत हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन ने कहा कि पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट जल्द आएगी।

बोरे में भरकर भेजा गया था नकली पनीर

टीम को जांच में पता चला कि पनीर को प्लास्टिक बोरे में भरकर भेजा गया था और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। संचालक गौरव जायसवाल ने बयान में कहा कि पनीर उन्हें दुर्ग स्थित वैद्य मिल्क से मिला था और उनके पास बिल भी है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वे लोकल में सप्लाई नहीं करते।

सिर्फ एक दुकान नहीं, और भी स्थानों पर पहुंचा माल

एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि जिस बस से यह पनीर अंबिकापुर पहुंचा, उसी दौरान यह माल अन्य डेयरी दुकानों और व्यापारिक ठिकानों पर भी वितरित हुआ है। प्रशासन इन स्थानों की जांच कर रहा है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अंबिकापुर में 155 किलो नकली पनीर जब्त: रायपुर-दुर्ग से बस से आया था माल, त्योहार में खपाने की थी तैयारी

Surguja, CG

पनीर की यह खेप रायपुर और दुर्ग से बस के माध्यम से अंबिकापुर पहुंची थी।

राधेकृष्ण ट्रेडिंग सेंटर से पकड़ा गया माल

प्रशासन को सूचना मिली थी कि तुलसी चौक स्थित राधेकृष्ण ट्रेडिंग सेंटर में संदिग्ध पनीर की खेप आई है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और पनीर के 8 से 10 क्विंटल माल में से 155 किलो नकली पनीर जब्त किया गया।

पनीर से झाग निकला, मिलावट की पुष्टि की आशंका

जांच के दौरान जब पनीर को हाथ में लेकर मसलते हुए पानी डाला गया तो उसमें से झाग और तेल जैसा पदार्थ निकलने लगा, जो मिलावटी होने के स्पष्ट संकेत हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन ने कहा कि पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट जल्द आएगी।

बोरे में भरकर भेजा गया था नकली पनीर

टीम को जांच में पता चला कि पनीर को प्लास्टिक बोरे में भरकर भेजा गया था और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। संचालक गौरव जायसवाल ने बयान में कहा कि पनीर उन्हें दुर्ग स्थित वैद्य मिल्क से मिला था और उनके पास बिल भी है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वे लोकल में सप्लाई नहीं करते।

सिर्फ एक दुकान नहीं, और भी स्थानों पर पहुंचा माल

एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि जिस बस से यह पनीर अंबिकापुर पहुंचा, उसी दौरान यह माल अन्य डेयरी दुकानों और व्यापारिक ठिकानों पर भी वितरित हुआ है। प्रशासन इन स्थानों की जांच कर रहा है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-ambikapur-155-kg-fake-cheese-seized-from-raipur-durg-came/article-30187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.