मुख्यमंत्री योगी का राष्ट्रभक्ति आह्वान: "हम जियेंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए"

Jagran Desk

काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी पर आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रभक्ति का उद्घोष करते हुए देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

उन्होंने बलिदानी क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और आत्मबलिदान की भावना ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "स्वदेशी जीवन का मंत्र बने। हम जियेंगे स्वदेशी के लिए, और मरेंगे देश के लिए।" उन्होंने लोगों से अपील की कि विदेशी वस्तुओं का परित्याग कर स्वदेशी अपनाएं। यही भारत की आत्मनिर्भरता और समृद्धि का सही मार्ग है।

समारोह के दौरान योगी ने उन वीरों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड में अपनी जान की बाजी लगाई थी। इस अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया जो इस ऐतिहासिक घटना को समर्पित है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राखी बांधने आई बच्चियों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उन्हें मिठाई व चॉकलेट उपहार में दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को मंच पर सम्मानित किया और काकोरी आंदोलन की याद में पीपल का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इन बलिदानों को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि काकोरी की घटना में जिन क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश खजाना लूटा, वो सिर्फ ₹4600 थे लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उन्हें पकड़ने में ₹10 लाख से ज्यादा खर्च किए। इस कार्रवाई के नायक—रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी जैसे महान सपूतों को फांसी दे दी गई थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान को दोहराते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए और हर भारतवासी के मन में राष्ट्रभक्ति का संकल्प होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि विदेशी वस्तुएं खरीदना देश के धन को बाहर भेजने जैसा है, और वह धन आतंकवाद को भी पोषित करता है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपील की कि आने वाले त्योहारों—रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा, दीपावली—पर स्वदेशी वस्तुएं ही उपहार में दें और खरीदें। उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी आश्रम से खादी खरीदने का संकल्प लेने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मलिहाबाद के आम को "काकोरी ब्रांड" के रूप में अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे क्रांतिकारियों की स्मृति को वैश्विक पहचान मिल सके। अंत में उन्होंने कहा कि हमें उनके सपनों का भारत बनाना है जिन्होंने आजादी की कीमत चुकाई।
#KakoriTrainAction100
#YogiAdityanath
#AzadiKaAmritMahotsav
#SwadeshiMovement
#HarGharTiranga
#IndianFreedomFighters
#OperationSindoor
#Rashtrabhakti
#KakoriCentenaryCelebration

...............................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री योगी का राष्ट्रभक्ति आह्वान: "हम जियेंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए"

Jagran Desk

उन्होंने बलिदानी क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और आत्मबलिदान की भावना ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "स्वदेशी जीवन का मंत्र बने। हम जियेंगे स्वदेशी के लिए, और मरेंगे देश के लिए।" उन्होंने लोगों से अपील की कि विदेशी वस्तुओं का परित्याग कर स्वदेशी अपनाएं। यही भारत की आत्मनिर्भरता और समृद्धि का सही मार्ग है।

समारोह के दौरान योगी ने उन वीरों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड में अपनी जान की बाजी लगाई थी। इस अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया जो इस ऐतिहासिक घटना को समर्पित है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राखी बांधने आई बच्चियों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उन्हें मिठाई व चॉकलेट उपहार में दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को मंच पर सम्मानित किया और काकोरी आंदोलन की याद में पीपल का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इन बलिदानों को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि काकोरी की घटना में जिन क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश खजाना लूटा, वो सिर्फ ₹4600 थे लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उन्हें पकड़ने में ₹10 लाख से ज्यादा खर्च किए। इस कार्रवाई के नायक—रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी जैसे महान सपूतों को फांसी दे दी गई थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान को दोहराते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए और हर भारतवासी के मन में राष्ट्रभक्ति का संकल्प होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि विदेशी वस्तुएं खरीदना देश के धन को बाहर भेजने जैसा है, और वह धन आतंकवाद को भी पोषित करता है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपील की कि आने वाले त्योहारों—रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा, दीपावली—पर स्वदेशी वस्तुएं ही उपहार में दें और खरीदें। उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी आश्रम से खादी खरीदने का संकल्प लेने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मलिहाबाद के आम को "काकोरी ब्रांड" के रूप में अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे क्रांतिकारियों की स्मृति को वैश्विक पहचान मिल सके। अंत में उन्होंने कहा कि हमें उनके सपनों का भारत बनाना है जिन्होंने आजादी की कीमत चुकाई।
#KakoriTrainAction100
#YogiAdityanath
#AzadiKaAmritMahotsav
#SwadeshiMovement
#HarGharTiranga
#IndianFreedomFighters
#OperationSindoor
#Rashtrabhakti
#KakoriCentenaryCelebration

...............................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/we-will-live-for-the-country-for-the-country-for/article-30197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.