जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं पर दो राय: स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, गृहमंत्री ने जताई नाराजगी

Jagdalpur, CG

जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण दो अलग-अलग दृष्टिकोण सामने लेकर आया है। एक ओर जहां स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कॉलेज की व्यवस्था से संतुष्ट होकर प्रबंधन की सराहना की, वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक दिन बाद दौरे के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं पाकर डीन को फटकार लगाई।

बस्तर प्रवास पर आए गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार सुबह बिना पूर्व सूचना के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीढ़ियों के पास अंधेरा, साफ-सफाई की कमी, और व्यवस्था में लापरवाही देखकर उन्होंने कॉलेज डीन को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

मरीजों और घायलों से की मुलाकात

निरीक्षण के बाद गृहमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, IED ब्लास्ट में घायल ग्रामीणों और भालू के हमले में घायल जवान से मुलाकात की। मरीजों से बातचीत के दौरान उन्होंने इलाज, सरकारी योजनाओं की जानकारी और गांव की समस्याओं पर बात की।

घायल जवान से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा,

"जल्द स्वस्थ हो जाइए, फिर ग्राउंड पर मिलते हैं... हमें अभी और काम करना है।"

सिर्फ अस्पताल नहीं, गांव की योजनाएं भी पूछीं

विजय शर्मा ने घायलों से यह भी पूछा कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? क्या उनके पास पट्टा है? खेती किसानी कैसे चल रही है? इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग मजबूत करने को कहा।

एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने जताई थी संतुष्टि

बता दें कि 6 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने मरीजों से बातचीत, भोजन व्यवस्था, लैब सुविधाएं, और मशीनों की स्थिति की जांच की थी।

उनकी प्रतिक्रिया अस्पताल को लेकर बिल्कुल अलग रही। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और प्रबंधन की पीठ थपथपाई

अब सवाल—एक ही अस्पताल, दो तस्वीरें?

स्वास्थ्य मंत्री और गृहमंत्री की एक ही अस्पताल पर दो अलग-अलग रायें सामने आने के बाद अब प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि क्या दौरे के दौरान व्यवस्थाएं "दिखावे" में थीं, या निरीक्षण की तैयारी में अंतर रहा?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं पर दो राय: स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, गृहमंत्री ने जताई नाराजगी

Jagdalpur, CG

बस्तर प्रवास पर आए गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार सुबह बिना पूर्व सूचना के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीढ़ियों के पास अंधेरा, साफ-सफाई की कमी, और व्यवस्था में लापरवाही देखकर उन्होंने कॉलेज डीन को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

मरीजों और घायलों से की मुलाकात

निरीक्षण के बाद गृहमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, IED ब्लास्ट में घायल ग्रामीणों और भालू के हमले में घायल जवान से मुलाकात की। मरीजों से बातचीत के दौरान उन्होंने इलाज, सरकारी योजनाओं की जानकारी और गांव की समस्याओं पर बात की।

घायल जवान से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा,

"जल्द स्वस्थ हो जाइए, फिर ग्राउंड पर मिलते हैं... हमें अभी और काम करना है।"

सिर्फ अस्पताल नहीं, गांव की योजनाएं भी पूछीं

विजय शर्मा ने घायलों से यह भी पूछा कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? क्या उनके पास पट्टा है? खेती किसानी कैसे चल रही है? इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग मजबूत करने को कहा।

एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने जताई थी संतुष्टि

बता दें कि 6 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने मरीजों से बातचीत, भोजन व्यवस्था, लैब सुविधाएं, और मशीनों की स्थिति की जांच की थी।

उनकी प्रतिक्रिया अस्पताल को लेकर बिल्कुल अलग रही। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और प्रबंधन की पीठ थपथपाई

अब सवाल—एक ही अस्पताल, दो तस्वीरें?

स्वास्थ्य मंत्री और गृहमंत्री की एक ही अस्पताल पर दो अलग-अलग रायें सामने आने के बाद अब प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि क्या दौरे के दौरान व्यवस्थाएं "दिखावे" में थीं, या निरीक्षण की तैयारी में अंतर रहा?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-opinions-on-arrangements-at-jagdalpur-medical-college-the-health/article-30185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.