छात्राओं का आरोप— ब्रेक में बुलाकर करते थे बैड-टच, विरोध करने पर मार्कशीट से की छेड़छाड़; स्कूल में परिजनों ने ताला जड़ा

Gariyaband, cg

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अकलवारा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं ने गंभीर यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं।

छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल जीपी वर्मा उन्हें ब्रेक के दौरान अपने केबिन में बुलाकर अशोभनीय व्यवहार करते थे, बैड-टच करते और अश्लील इशारे करते। विरोध करने पर उन्होंने कुछ छात्राओं को जानबूझकर परीक्षा में फेल कर दिया और मार्कशीट में भी गड़बड़ी कर दी।

पहले भी हुई थी शिकायत, जांच में आरोप सिद्ध

शाला विकास समिति के अध्यक्ष उदित सेन ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी को की गई थी, जिसके बाद जांच समिति का गठन किया गया। जांच में छात्राओं के आरोपों की पुष्टि हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश और बढ़ गया।

परिजनों का प्रदर्शन, स्कूल में लगाया ताला

शुक्रवार को नाराज परिजन और छात्राएं स्कूल के बाहर इकट्ठा हुईं और विद्यालय में ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए और छात्राओं के साथ न्याय किया जाए। इस दौरान "प्राचार्य हटाओ - छात्राओं को बचाओ" जैसे नारे भी लगे।

 पीड़िताओं का दर्द: टच करते हैं, घूरते हैं, फेल कर देते हैं

एक छात्रा (बदला नाम छाया) ने बताया, "प्रिंसिपल लड़कियों को अजीब तरह से घूरते हैं और गलत तरीके से छूते हैं। हमने जब विरोध किया तो परीक्षा में फेल कर दिया और अंकसूची में हेरफेर की गई।"

एक अन्य छात्रा (बदला नाम रिया) का कहना है, "हम उनके कारण मानसिक रूप से परेशान हैं। यहां तक कि कुछ शिक्षक भी अब हमसे भेदभाव कर रहे हैं।"

 मार्कशीट जब्त, दोबारा होगी जांच

तहसीलदार रमेश मेहता और BEO की मौजूदगी में 4 घंटे बाद स्कूल का ताला खुलवाया गया। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक प्राचार्य को हटा दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित दस्तावेज, उपस्थिति पंजी और मार्कशीट की जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने पुष्टि की कि प्राचार्य ने पूर्व में जांच में सहयोग नहीं किया था। अब दोबारा विस्तृत जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छात्राओं का आरोप— ब्रेक में बुलाकर करते थे बैड-टच, विरोध करने पर मार्कशीट से की छेड़छाड़; स्कूल में परिजनों ने ताला जड़ा

Gariyaband, cg

छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल जीपी वर्मा उन्हें ब्रेक के दौरान अपने केबिन में बुलाकर अशोभनीय व्यवहार करते थे, बैड-टच करते और अश्लील इशारे करते। विरोध करने पर उन्होंने कुछ छात्राओं को जानबूझकर परीक्षा में फेल कर दिया और मार्कशीट में भी गड़बड़ी कर दी।

पहले भी हुई थी शिकायत, जांच में आरोप सिद्ध

शाला विकास समिति के अध्यक्ष उदित सेन ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी को की गई थी, जिसके बाद जांच समिति का गठन किया गया। जांच में छात्राओं के आरोपों की पुष्टि हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश और बढ़ गया।

परिजनों का प्रदर्शन, स्कूल में लगाया ताला

शुक्रवार को नाराज परिजन और छात्राएं स्कूल के बाहर इकट्ठा हुईं और विद्यालय में ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए और छात्राओं के साथ न्याय किया जाए। इस दौरान "प्राचार्य हटाओ - छात्राओं को बचाओ" जैसे नारे भी लगे।

 पीड़िताओं का दर्द: टच करते हैं, घूरते हैं, फेल कर देते हैं

एक छात्रा (बदला नाम छाया) ने बताया, "प्रिंसिपल लड़कियों को अजीब तरह से घूरते हैं और गलत तरीके से छूते हैं। हमने जब विरोध किया तो परीक्षा में फेल कर दिया और अंकसूची में हेरफेर की गई।"

एक अन्य छात्रा (बदला नाम रिया) का कहना है, "हम उनके कारण मानसिक रूप से परेशान हैं। यहां तक कि कुछ शिक्षक भी अब हमसे भेदभाव कर रहे हैं।"

 मार्कशीट जब्त, दोबारा होगी जांच

तहसीलदार रमेश मेहता और BEO की मौजूदगी में 4 घंटे बाद स्कूल का ताला खुलवाया गया। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक प्राचार्य को हटा दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित दस्तावेज, उपस्थिति पंजी और मार्कशीट की जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने पुष्टि की कि प्राचार्य ने पूर्व में जांच में सहयोग नहीं किया था। अब दोबारा विस्तृत जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/girls-allegations-i-used-to-call-in-the-brake-and-molest/article-26610

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.