बलौदाबाजार में युवक ने की आत्महत्या: शराब की लत और तनाव बना वजह, पीपल पेड़ से लटकता मिला शव

Baloda Bazar, cg

जिले के पलारी थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हिरेंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था।

घटना बुधवार सुबह उस वक्त सामने आई, जब गांव वालों ने तालाब के पास पीपल पेड़ से झूलती लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

शराब पीकर निकला, फिर लौटकर नहीं आया

परिजनों के अनुसार, हिरेंद्र मंगलवार शाम रोज की तरह शराब पीकर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह चुपचाप घर से बाहर चला गया और रातभर नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की सूचना गांव में फैल गई।

थाना प्रभारी हेमंत पटेल के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। युवक ने अपने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिवार में था अकेला अविवाहित बेटा

मृतक के पिता नंद कुमार वर्मा ने बताया कि हिरेंद्र उनका दूसरा बेटा था और अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी। जबकि उसके दोनों भाई विवाहित हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं थी और शराब की आदत से वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था।

आर्थिक तंगी और नशे की लत बनी संभावित वजह

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया है कि युवक की आत्महत्या के पीछे शराब की लत और आर्थिक दबाव प्रमुख कारण हो सकते हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और परिवारजन के बयान भी लिए जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार में युवक ने की आत्महत्या: शराब की लत और तनाव बना वजह, पीपल पेड़ से लटकता मिला शव

Baloda Bazar, cg

घटना बुधवार सुबह उस वक्त सामने आई, जब गांव वालों ने तालाब के पास पीपल पेड़ से झूलती लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

शराब पीकर निकला, फिर लौटकर नहीं आया

परिजनों के अनुसार, हिरेंद्र मंगलवार शाम रोज की तरह शराब पीकर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह चुपचाप घर से बाहर चला गया और रातभर नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की सूचना गांव में फैल गई।

थाना प्रभारी हेमंत पटेल के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। युवक ने अपने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिवार में था अकेला अविवाहित बेटा

मृतक के पिता नंद कुमार वर्मा ने बताया कि हिरेंद्र उनका दूसरा बेटा था और अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी। जबकि उसके दोनों भाई विवाहित हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं थी और शराब की आदत से वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था।

आर्थिक तंगी और नशे की लत बनी संभावित वजह

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया है कि युवक की आत्महत्या के पीछे शराब की लत और आर्थिक दबाव प्रमुख कारण हो सकते हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और परिवारजन के बयान भी लिए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balodabazar-a-young-man-committed-suicide-and-stressed-due/article-28567

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.