छठी कार्यक्रम में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या: युवक के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पारिवारिक खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया, जब छठी कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने तलवार से पड़ोसी बुजुर्ग का गला काट दिया।

घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा की है, जहां बुधवार रात यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई।

हंसी-मजाक में विवाद, बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की हत्या

गांव के संपत खड़िया के घर 3 जुलाई को नवजात शिशु की छठी का कार्यक्रम था। इस मौके पर अर्जुन खड़िया (26) और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक करते हुए कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख 65 वर्षीय केंदाराम खड़िया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। पहले तो दोनों को शांत करा दिया गया, लेकिन गुस्से से तमतमाया अर्जुन थोड़ी देर बाद तलवार लेकर लौट आया।

बाथरूम से लौट रहे बुजुर्ग पर किया वार

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही केंदाराम बाथरूम से लौटे, अर्जुन ने पीछे से हमला कर दिया। तलवार सीधे बुजुर्ग के गले पर मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह हमला इतना अचानक और तेज था कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले अर्जुन मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आरोपी गांव से पकड़ा गया

सूचना मिलने के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में आरोपी अर्जुन खड़िया को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है और मृतक का पड़ोसी था।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या (IPC 302) और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। शनिवार को न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गांव में दहशत और मातम का माहौल

इस नृशंस हत्या के बाद गांव में मातम का माहौल है। छठी जैसे पारिवारिक आयोजन में हुई इस अप्रत्याशित घटना ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। गांव में दहशत है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छठी कार्यक्रम में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या: युवक के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Raigarh, CG

घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा की है, जहां बुधवार रात यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई।

हंसी-मजाक में विवाद, बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की हत्या

गांव के संपत खड़िया के घर 3 जुलाई को नवजात शिशु की छठी का कार्यक्रम था। इस मौके पर अर्जुन खड़िया (26) और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक करते हुए कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख 65 वर्षीय केंदाराम खड़िया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। पहले तो दोनों को शांत करा दिया गया, लेकिन गुस्से से तमतमाया अर्जुन थोड़ी देर बाद तलवार लेकर लौट आया।

बाथरूम से लौट रहे बुजुर्ग पर किया वार

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही केंदाराम बाथरूम से लौटे, अर्जुन ने पीछे से हमला कर दिया। तलवार सीधे बुजुर्ग के गले पर मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह हमला इतना अचानक और तेज था कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले अर्जुन मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आरोपी गांव से पकड़ा गया

सूचना मिलने के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में आरोपी अर्जुन खड़िया को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है और मृतक का पड़ोसी था।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या (IPC 302) और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। शनिवार को न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गांव में दहशत और मातम का माहौल

इस नृशंस हत्या के बाद गांव में मातम का माहौल है। छठी जैसे पारिवारिक आयोजन में हुई इस अप्रत्याशित घटना ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। गांव में दहशत है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-sixth-program-the-elderly-strangled-and-murdered-in/article-26697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.