बैतूल पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत; बोले- कार्यकर्ताओं का स्नेह मेरे लिए ऊर्जा

Bhopal, MP

भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को अपने गृहक्षेत्र बैतूल पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद उनका काफिला जगह-जगह रुका, और हर पड़ाव पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों से अभिनंदन किया।

 प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था। इस दौरान खंडेलवाल ने कहा, "यह कार्यकर्ताओं का प्रेम और समर्पण ही है जो मुझे प्रेरणा देता है। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"

 मां नर्मदा से लिया आशीर्वाद

बैतूल रवाना होने से पहले हेमंत खंडेलवाल ने नर्मदापुरम में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "पुण्यसलिला मां नर्मदा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना है।"

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा संगठन को और सशक्त बनाना उनका संकल्प है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

 18 वर्षों बाद कोई विधायक बना प्रदेश अध्यक्ष

खास बात यह है कि 18 साल के अंतराल के बाद किसी विधायक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व 2007 में नरेंद्र सिंह तोमर विधायक रहते हुए प्रदेश अध्यक्ष बने थे। निवृत्तमान अध्यक्ष और उनके पूर्ववर्ती सांसद रह चुके हैं।

प्रदेश नेतृत्व में इस बदलाव को भाजपा संगठन के जमीनी मजबूती के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। खंडेलवाल का लंबा राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ पहुंचा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत; बोले- कार्यकर्ताओं का स्नेह मेरे लिए ऊर्जा

Bhopal, MP

 प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था। इस दौरान खंडेलवाल ने कहा, "यह कार्यकर्ताओं का प्रेम और समर्पण ही है जो मुझे प्रेरणा देता है। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"

 मां नर्मदा से लिया आशीर्वाद

बैतूल रवाना होने से पहले हेमंत खंडेलवाल ने नर्मदापुरम में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "पुण्यसलिला मां नर्मदा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना है।"

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा संगठन को और सशक्त बनाना उनका संकल्प है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

 18 वर्षों बाद कोई विधायक बना प्रदेश अध्यक्ष

खास बात यह है कि 18 साल के अंतराल के बाद किसी विधायक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व 2007 में नरेंद्र सिंह तोमर विधायक रहते हुए प्रदेश अध्यक्ष बने थे। निवृत्तमान अध्यक्ष और उनके पूर्ववर्ती सांसद रह चुके हैं।

प्रदेश नेतृत्व में इस बदलाव को भाजपा संगठन के जमीनी मजबूती के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। खंडेलवाल का लंबा राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ पहुंचा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-state-president-hemant-khandelwal-reached-betul-and-said-grand/article-26725

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.