मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष कर देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।" उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन एक अद्वितीय प्रेरणा है, जिन्होंने केवल 33 वर्ष की आयु में विश्व के सबसे युवा कुलपति बनकर शैक्षणिक क्षेत्र में इतिहास रच दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल विभाजन के समय डॉ. मुखर्जी ने हिंदुओं के अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष किया और देश की सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आज़ादी के बाद, जब वे नेहरू सरकार में उद्योग मंत्री बने, तब उन्होंने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना जैसी कई जनहितकारी पहलों की शुरुआत की।

मुखर्जी ने धारा 370 का खुलकर विरोध किया और जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान की मांग को लेकर अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने पारपत्र व्यवस्था का विरोध कर यह सिद्ध किया कि भारत में कोई भी राज्य अन्य से अलग नहीं हो सकता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Bhopal, MP

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष कर देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।" उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन एक अद्वितीय प्रेरणा है, जिन्होंने केवल 33 वर्ष की आयु में विश्व के सबसे युवा कुलपति बनकर शैक्षणिक क्षेत्र में इतिहास रच दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल विभाजन के समय डॉ. मुखर्जी ने हिंदुओं के अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष किया और देश की सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आज़ादी के बाद, जब वे नेहरू सरकार में उद्योग मंत्री बने, तब उन्होंने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना जैसी कई जनहितकारी पहलों की शुरुआत की।

मुखर्जी ने धारा 370 का खुलकर विरोध किया और जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान की मांग को लेकर अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने पारपत्र व्यवस्था का विरोध कर यह सिद्ध किया कि भारत में कोई भी राज्य अन्य से अलग नहीं हो सकता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-paid-tribute-to-dr-shyama/article-26719

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.