उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान तनाव: प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज, दो जवान घायल

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश में मोहर्रम के मौके पर जहां एक ओर शांति से जुलूस निकाले गए, वहीं उज्जैन में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 रविवार रात को जुलूस के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर घोड़ा लेकर घुसने की कोशिश कर रही भीड़ को पुलिस द्वारा रोका गया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और प्रतिबंधित मार्ग में घुसने लगे। इससे स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने जुलूस आयोजक इरफान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि जुलूस को लेकर पूर्व में स्पष्ट मार्ग निर्धारित किया गया था, जिसके उल्लंघन की वजह से यह स्थिति बनी। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।

 गुना में झंडियों को लेकर विवाद, फिर सफाई

उधर, गुना जिले में मोहर्रम जुलूस के लिए ताजिया इंतजामिया कमेटी द्वारा प्रशासन को लिखे गए एक पत्र ने विवाद खड़ा कर दिया। पत्र में जुलूस मार्ग पर लगी भगवा झंडियों को हटाने की मांग की गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विरोध के बाद कमेटी अध्यक्ष यूसुफ खान ने सफाई दी कि उनका मकसद धार्मिक झंडियों को नुकसान से बचाना था, किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं।

 मोहर्रम: करबला की कुर्बानी को किया याद

भोपाल, इंदौर और प्रदेश के अन्य जिलों में मोहर्रम पर ताजिए निकाले गए, जुलूसों में करबला की जंग का जिक्र हुआ। लोगों ने "या हुसैन" की सदाओं के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस बल की तैनाती और अलर्ट मोड पर प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के प्रयास किए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान तनाव: प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज, दो जवान घायल

Ujjain, MP

 रविवार रात को जुलूस के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर घोड़ा लेकर घुसने की कोशिश कर रही भीड़ को पुलिस द्वारा रोका गया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और प्रतिबंधित मार्ग में घुसने लगे। इससे स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने जुलूस आयोजक इरफान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि जुलूस को लेकर पूर्व में स्पष्ट मार्ग निर्धारित किया गया था, जिसके उल्लंघन की वजह से यह स्थिति बनी। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।

 गुना में झंडियों को लेकर विवाद, फिर सफाई

उधर, गुना जिले में मोहर्रम जुलूस के लिए ताजिया इंतजामिया कमेटी द्वारा प्रशासन को लिखे गए एक पत्र ने विवाद खड़ा कर दिया। पत्र में जुलूस मार्ग पर लगी भगवा झंडियों को हटाने की मांग की गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विरोध के बाद कमेटी अध्यक्ष यूसुफ खान ने सफाई दी कि उनका मकसद धार्मिक झंडियों को नुकसान से बचाना था, किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं।

 मोहर्रम: करबला की कुर्बानी को किया याद

भोपाल, इंदौर और प्रदेश के अन्य जिलों में मोहर्रम पर ताजिए निकाले गए, जुलूसों में करबला की जंग का जिक्र हुआ। लोगों ने "या हुसैन" की सदाओं के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस बल की तैनाती और अलर्ट मोड पर प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के प्रयास किए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-the-moharram-procession-in-ujjain-people-entered-the-restricted/article-26735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.