भोपाल में ओवरब्रिज पर मिला नवजात का शव, मां की ममता हुई शर्मसार; पाइप चेंबर में लाश देख सफाईकर्मी ने दी पुलिस को सूचना

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह दर्दनाक घटना शनिवार शाम सामने आई जब एक सफाईकर्मी को ओवरब्रिज के नीचे पाइप चेंबर की सफाई करते समय कपड़े में लिपटा हुआ एक नवजात का शव मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि शिशु को वहां किसने और क्यों छोड़ा।

सफाईकर्मी गौरव ने बताया कि वह जब चेंबर की सफाई कर रहा था तभी उसने एक संदिग्ध कपड़ा देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसमें एक नवजात का शव नजर आया, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां फेंकने वाला कौन था। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी शहर में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि यह मामला जन्म के तुरंत बाद नवजात को त्यागने या हत्या से जुड़ा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

  सामाजिक संगठनों ने जताई चिंता

घटना के बाद महिला एवं बाल अधिकार संगठनों ने इसे मां की ममता पर गहरा धब्बा बताते हुए राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में ओवरब्रिज पर मिला नवजात का शव, मां की ममता हुई शर्मसार; पाइप चेंबर में लाश देख सफाईकर्मी ने दी पुलिस को सूचना

Bhopal, MP

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि शिशु को वहां किसने और क्यों छोड़ा।

सफाईकर्मी गौरव ने बताया कि वह जब चेंबर की सफाई कर रहा था तभी उसने एक संदिग्ध कपड़ा देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसमें एक नवजात का शव नजर आया, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां फेंकने वाला कौन था। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी शहर में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि यह मामला जन्म के तुरंत बाद नवजात को त्यागने या हत्या से जुड़ा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

  सामाजिक संगठनों ने जताई चिंता

घटना के बाद महिला एवं बाल अधिकार संगठनों ने इसे मां की ममता पर गहरा धब्बा बताते हुए राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/newborns-body-found-on-the-overbridge-in-bhopal-the-mothers/article-26723

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.