बर्मिंघम में भारत की ऐतिहासिक जीत: इंग्लैंड को 336 रन से हराया, 58 साल में पहली बार एजबेस्टन में लहराया तिरंगा

Sports

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह इंग्लैंड की धरती पर भारत की रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

 भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 271 रन पर ऑलआउट हो गई। यह बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर भारत की 58 साल में पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले यहां खेले गए आठ टेस्ट में भारत को सात में हार और एक में ड्रॉ मिला था।

आकाशदीप और गिल रहे हीरो

मैच में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

पहली पारी में भारत ने 587 रन बनाए थे, जिसमें गिल ने शानदार 269 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड 407 रन ही बना सका। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। गिल ने इस पारी में भी 161 रन जड़े।

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

मैच के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 72 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन बारिश की वजह से खेल की शुरुआत में देरी हुई। लंच तक 6 विकेट गिर चुके थे और दूसरे सत्र में बाकी चार विकेट भी भारतीय गेंदबाजों ने समेट लिए।

भारत के लिए आकाशदीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बर्मिंघम में भारत की ऐतिहासिक जीत: इंग्लैंड को 336 रन से हराया, 58 साल में पहली बार एजबेस्टन में लहराया तिरंगा

Sports

 भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 271 रन पर ऑलआउट हो गई। यह बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर भारत की 58 साल में पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले यहां खेले गए आठ टेस्ट में भारत को सात में हार और एक में ड्रॉ मिला था।

आकाशदीप और गिल रहे हीरो

मैच में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

पहली पारी में भारत ने 587 रन बनाए थे, जिसमें गिल ने शानदार 269 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड 407 रन ही बना सका। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। गिल ने इस पारी में भी 161 रन जड़े।

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

मैच के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 72 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन बारिश की वजह से खेल की शुरुआत में देरी हुई। लंच तक 6 विकेट गिर चुके थे और दूसरे सत्र में बाकी चार विकेट भी भारतीय गेंदबाजों ने समेट लिए।

भारत के लिए आकाशदीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indias-historic-victory-in-birmingham-defeated-england-by-336-runs/article-26743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.