शराब घोटाला मामला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, राज्य के 5 शहरों में 15 ठिकानों पर छापेमारी

Sukma, CG

On

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आबकारी घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह राज्य के पांच शहरों में एक साथ दबिश देते हुए करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके नजदीकी सहयोगियों के परिसरों पर की गई है, जो वर्तमान में रायपुर की केंद्रीय जेल में बंद हैं।

बस्तर से रायपुर तक फैली कार्रवाई

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिलों में 13 स्थानों पर छापेमारी की गई, वहीं राजधानी रायपुर में दो ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है। जगदलपुर स्थित व्यवसायी प्रेम मिघलानी और रायपुर के संतोषी नगर क्षेत्र में रहने वाले नहाटा परिवार के परिसरों पर भी टीमों ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

सप्लायरों पर भी कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, अंबिकापुर के नामी कपड़ा व्यापारी और सरकारी विभागों को सामग्री आपूर्ति करने वाले 'धजाराम इंटरप्राइजेज' के संचालकों अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर भी दबिश दी गई। यह कार्रवाई शनिवार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई, जिसमें ACB और EOW के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा।

लखमा पर लगे गंभीर आरोप

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर में कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के आवासों पर छापा मारा था। जनवरी में लखमा की गिरफ्तारी हुई और तब से वे जेल में हैं। ED द्वारा दाखिल 3773 पन्नों के आरोपपत्र में लखमा को शराब घोटाले का प्रमुख संचालक बताया गया है। आरोप है कि उन्होंने शराब नीति में बदलाव करवाने, सिंडिकेट चलाने और वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों को निर्देश देने में अहम भूमिका निभाई।

अब तक 21 आरोपी नामजद

इस घोटाले में अब तक कुल 21 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन सहित कई नामी कंपनियों और व्यवसायियों के नाम शामिल हैं, जैसे छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, ओम साईं ब्रेवेरेज, टॉप सिक्योरिटी और दिशिता वेंचर आदि।

प्रशासन गंभीर, कार्रवाई जारी

ACB और EOW की यह छापेमारी बताती है कि राज्य सरकार इस मामले में कोई ढील बरतने के मूड में नहीं है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

शराब घोटाला मामला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, राज्य के 5 शहरों में 15 ठिकानों पर छापेमारी

Sukma, CG

यह कार्रवाई पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके नजदीकी सहयोगियों के परिसरों पर की गई है, जो वर्तमान में रायपुर की केंद्रीय जेल में बंद हैं।

बस्तर से रायपुर तक फैली कार्रवाई

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिलों में 13 स्थानों पर छापेमारी की गई, वहीं राजधानी रायपुर में दो ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है। जगदलपुर स्थित व्यवसायी प्रेम मिघलानी और रायपुर के संतोषी नगर क्षेत्र में रहने वाले नहाटा परिवार के परिसरों पर भी टीमों ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

सप्लायरों पर भी कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, अंबिकापुर के नामी कपड़ा व्यापारी और सरकारी विभागों को सामग्री आपूर्ति करने वाले 'धजाराम इंटरप्राइजेज' के संचालकों अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर भी दबिश दी गई। यह कार्रवाई शनिवार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई, जिसमें ACB और EOW के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा।

लखमा पर लगे गंभीर आरोप

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर में कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के आवासों पर छापा मारा था। जनवरी में लखमा की गिरफ्तारी हुई और तब से वे जेल में हैं। ED द्वारा दाखिल 3773 पन्नों के आरोपपत्र में लखमा को शराब घोटाले का प्रमुख संचालक बताया गया है। आरोप है कि उन्होंने शराब नीति में बदलाव करवाने, सिंडिकेट चलाने और वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों को निर्देश देने में अहम भूमिका निभाई।

अब तक 21 आरोपी नामजद

इस घोटाले में अब तक कुल 21 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन सहित कई नामी कंपनियों और व्यवसायियों के नाम शामिल हैं, जैसे छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, ओम साईं ब्रेवेरेज, टॉप सिक्योरिटी और दिशिता वेंचर आदि।

प्रशासन गंभीर, कार्रवाई जारी

ACB और EOW की यह छापेमारी बताती है कि राज्य सरकार इस मामले में कोई ढील बरतने के मूड में नहीं है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/liquor-scam-case-acb-eows-major-action-raided-15-locations-in/article-21221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.