छात्राओं के साथ थिरके विधायक प्रबोध मिंज: “हाय रे सरगुजा…” गाने पर किया डांस, स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बढ़ाया उत्साह

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब लुंड्रा के विधायक प्रबोध मिंज खुद छात्राओं और शिक्षकों के साथ लोकगीत की धुन पर झूमते नजर आए।

 “हाय रे सरगुजा नाचे…” जैसे सरगुजिहा लोकगीत पर डांस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोकगीत सुनते ही थिरके विधायक

29 जुलाई को लुंड्रा के हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ था। जैसे ही छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत पर प्रस्तुति दी, विधायक मिंज ने उनकी तारीफ की और फिर छात्राओं के आग्रह पर खुद भी मंच पर उतरकर डांस किया। उन्होंने बच्चों का हाथ पकड़कर नृत्य किया, जिससे पूरे स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

विद्यार्थियों को दी प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नए नामांकित विद्यार्थियों का तिलक कर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से कहा कि भविष्य में प्रतियोगिता और तकनीक दोनों ही बढ़ेंगी, इसलिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करें।

“आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा, ऐसे में विद्यार्थियों को तैयार रहना होगा,” उन्होंने कहा।

टॉपर छात्रों को मिला पुरस्कार

विधायक प्रबोध मिंज ने शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देते हुए ब्लॉक स्तर पर दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस साल यह सम्मान परी सोनी (97%) और प्रीति गुप्ता (93.5%) को प्रदान किया गया।

स्कूल की जरूरतों पर भी लिया संज्ञान

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य और छात्रों ने विधायक से प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण, पृथक शौचालय और नए भवन की मांग रखी। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर शेड और शौचालय की स्वीकृति दी। पुराने भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने नए भवन की अनुशंसा की बात भी कही।

पर्यावरण संदेश भी दिया

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। विधायक ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छात्राओं के साथ थिरके विधायक प्रबोध मिंज: “हाय रे सरगुजा…” गाने पर किया डांस, स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बढ़ाया उत्साह

Surguja, CG

 “हाय रे सरगुजा नाचे…” जैसे सरगुजिहा लोकगीत पर डांस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोकगीत सुनते ही थिरके विधायक

29 जुलाई को लुंड्रा के हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ था। जैसे ही छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत पर प्रस्तुति दी, विधायक मिंज ने उनकी तारीफ की और फिर छात्राओं के आग्रह पर खुद भी मंच पर उतरकर डांस किया। उन्होंने बच्चों का हाथ पकड़कर नृत्य किया, जिससे पूरे स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

विद्यार्थियों को दी प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नए नामांकित विद्यार्थियों का तिलक कर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से कहा कि भविष्य में प्रतियोगिता और तकनीक दोनों ही बढ़ेंगी, इसलिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करें।

“आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा, ऐसे में विद्यार्थियों को तैयार रहना होगा,” उन्होंने कहा।

टॉपर छात्रों को मिला पुरस्कार

विधायक प्रबोध मिंज ने शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देते हुए ब्लॉक स्तर पर दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस साल यह सम्मान परी सोनी (97%) और प्रीति गुप्ता (93.5%) को प्रदान किया गया।

स्कूल की जरूरतों पर भी लिया संज्ञान

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य और छात्रों ने विधायक से प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण, पृथक शौचालय और नए भवन की मांग रखी। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर शेड और शौचालय की स्वीकृति दी। पुराने भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने नए भवन की अनुशंसा की बात भी कही।

पर्यावरण संदेश भी दिया

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। विधायक ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mla-prabodh-minj-who-danced-with-the-girl-students-enthusiast/article-29254

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.