इंदौर में दो सिर वाली नवजात ने तोड़ा दम, 16 दिन तक मौत से लड़ी जंग

Indore, MP

इंदौर के महाराजा तुकोजीराव अस्पताल (MTH) में 22 जुलाई को जन्मी दुर्लभ संरचना वाली बच्ची ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।

 इस बच्ची का शरीर एक था लेकिन दो सिर थे – एक अत्यंत दुर्लभ अवस्था जिसे पैरापैगस डायसेफेलस कहा जाता है।

स्पेशल केयर यूनिट में रखी गई थी बच्ची, घर ले जाने पर हुई मृत्यु

बच्ची को जन्म के बाद स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में लगातार निगरानी में रखा गया था। हालांकि, 6 अगस्त को देवास जिले के हरनगांव की रहने वाली मां ने डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद अस्पताल से डिस्चार्ज लिया और बच्ची को घर ले गई। अगले ही दिन गुरुवार को बच्ची की मौत हो गई।

दो दिल, एक शरीर – 0.1% से भी कम जीवित रहने की संभावना

डॉ. प्रीति मालपानी के अनुसार, बच्ची के शरीर में दो दिल थे जिनमें से एक पहले ही काम करना बंद कर चुका था। दूसरा दिल भी बेहद कमजोर था, जिससे पूरे शरीर को खून पहुंचाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसी स्थिति में किसी शिशु का जीवित रहना लगभग असंभव (0.1% से भी कम) होता है।

सर्जरी असंभव, लगातार निगरानी थी जरूरी

डॉक्टरों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस बच्ची को अलग करने की कोई सर्जिकल संभावना नहीं है क्योंकि दोनों सिर गर्दन से जुड़े थे। बच्ची वेंटिलेटर सपोर्ट और मां के दूध के जरिए जीवित थी और 24 घंटे चिकित्सा निगरानी की जरूरत थी।

दुर्लभ केस स्टडी बना यह मामला

डॉ. अनुपमा दवे ने जानकारी दी कि यह स्थिति न तो आनुवंशिक है और न ही मां की सेहत से जुड़ी। ऐसे मामले 50 हजार से लेकर 2 लाख जन्मों में कभी-कभार सामने आते हैं। सामान्यतः ऐसे शिशुओं की गर्भ में या जन्म के 48 घंटे के भीतर मौत हो जाती है, लेकिन यह बच्ची 16 दिन तक जीवित रही – जो कि चिकित्सकीय रूप से एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में दो सिर वाली नवजात ने तोड़ा दम, 16 दिन तक मौत से लड़ी जंग

Indore, MP

 इस बच्ची का शरीर एक था लेकिन दो सिर थे – एक अत्यंत दुर्लभ अवस्था जिसे पैरापैगस डायसेफेलस कहा जाता है।

स्पेशल केयर यूनिट में रखी गई थी बच्ची, घर ले जाने पर हुई मृत्यु

बच्ची को जन्म के बाद स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में लगातार निगरानी में रखा गया था। हालांकि, 6 अगस्त को देवास जिले के हरनगांव की रहने वाली मां ने डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद अस्पताल से डिस्चार्ज लिया और बच्ची को घर ले गई। अगले ही दिन गुरुवार को बच्ची की मौत हो गई।

दो दिल, एक शरीर – 0.1% से भी कम जीवित रहने की संभावना

डॉ. प्रीति मालपानी के अनुसार, बच्ची के शरीर में दो दिल थे जिनमें से एक पहले ही काम करना बंद कर चुका था। दूसरा दिल भी बेहद कमजोर था, जिससे पूरे शरीर को खून पहुंचाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसी स्थिति में किसी शिशु का जीवित रहना लगभग असंभव (0.1% से भी कम) होता है।

सर्जरी असंभव, लगातार निगरानी थी जरूरी

डॉक्टरों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस बच्ची को अलग करने की कोई सर्जिकल संभावना नहीं है क्योंकि दोनों सिर गर्दन से जुड़े थे। बच्ची वेंटिलेटर सपोर्ट और मां के दूध के जरिए जीवित थी और 24 घंटे चिकित्सा निगरानी की जरूरत थी।

दुर्लभ केस स्टडी बना यह मामला

डॉ. अनुपमा दवे ने जानकारी दी कि यह स्थिति न तो आनुवंशिक है और न ही मां की सेहत से जुड़ी। ऐसे मामले 50 हजार से लेकर 2 लाख जन्मों में कभी-कभार सामने आते हैं। सामान्यतः ऐसे शिशुओं की गर्भ में या जन्म के 48 घंटे के भीतर मौत हो जाती है, लेकिन यह बच्ची 16 दिन तक जीवित रही – जो कि चिकित्सकीय रूप से एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-two-headed-newborn-in-indore-broke-the-war-with/article-30127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.