IPL 2026: संजू सैमसन राजस्थान से अलग होना चाहते हैं, नई टीम की तलाश में दिखी हलचल

Sports

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी से खुद को ट्रेड या रिलीज करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, 30 वर्षीय सैमसन अब IPL के अगले सीज़न में किसी नई टीम के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

संजू सैमसन साल 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होकर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे और तब से टीम का चेहरा बने हुए हैं। उन्होंने राजस्थान के लिए अब तक 149 मैचों में 4027 रन बनाए हैं और वे टीम के सबसे सफल कप्तान भी साबित हुए हैं। सिर्फ 2016 और 2017 में जब टीम पर बैन लगा था, तब वे टीम का हिस्सा नहीं थे।

CSK, KKR और DC के बीच होड़

संजू को अपने खेमे में लाने की दौड़ में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी प्रमुख टीमें शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसन ने अमेरिका में CSK मैनेजमेंट और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात भी की है। चेन्नई फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड डील के जरिए टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन राजस्थान फिलहाल बदले में दो प्रमुख खिलाड़ियों की मांग कर रही है, जिससे बात अटक गई है।

वहीं, KKR, जहां सैमसन पहले भी कुछ समय के लिए टीम का हिस्सा रह चुके हैं (हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला), एक बार फिर उन्हें साइन करना चाहती है। गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में सैमसन 2012 की विजेता टीम में शामिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स की भी नजर संजू पर है। दिल्ली के पास अभी अनुभवी कप्तान की कमी है और संजू उस भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं। साथ ही, विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वह केएल राहुल के साथ टीम का बैलेंस बेहतर बना सकते हैं।

राजस्थान का रुख सख्त

फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स संजू को इतनी आसानी से जाने नहीं देना चाहता। हालांकि, कप्तान की व्यक्तिगत इच्छा और अन्य टीमों का दबाव ट्रांसफर की संभावना को बढ़ा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2026: संजू सैमसन राजस्थान से अलग होना चाहते हैं, नई टीम की तलाश में दिखी हलचल

Sports

संजू सैमसन साल 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होकर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे और तब से टीम का चेहरा बने हुए हैं। उन्होंने राजस्थान के लिए अब तक 149 मैचों में 4027 रन बनाए हैं और वे टीम के सबसे सफल कप्तान भी साबित हुए हैं। सिर्फ 2016 और 2017 में जब टीम पर बैन लगा था, तब वे टीम का हिस्सा नहीं थे।

CSK, KKR और DC के बीच होड़

संजू को अपने खेमे में लाने की दौड़ में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी प्रमुख टीमें शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसन ने अमेरिका में CSK मैनेजमेंट और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात भी की है। चेन्नई फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड डील के जरिए टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन राजस्थान फिलहाल बदले में दो प्रमुख खिलाड़ियों की मांग कर रही है, जिससे बात अटक गई है।

वहीं, KKR, जहां सैमसन पहले भी कुछ समय के लिए टीम का हिस्सा रह चुके हैं (हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला), एक बार फिर उन्हें साइन करना चाहती है। गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में सैमसन 2012 की विजेता टीम में शामिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स की भी नजर संजू पर है। दिल्ली के पास अभी अनुभवी कप्तान की कमी है और संजू उस भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं। साथ ही, विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वह केएल राहुल के साथ टीम का बैलेंस बेहतर बना सकते हैं।

राजस्थान का रुख सख्त

फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स संजू को इतनी आसानी से जाने नहीं देना चाहता। हालांकि, कप्तान की व्यक्तिगत इच्छा और अन्य टीमों का दबाव ट्रांसफर की संभावना को बढ़ा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-sanju-samson-wants-to-separate-from-rajasthan/article-30145

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.