पेट्रोल पंप पर युवक पर चाकू से हमला, घायल अवस्था में इंदौर रेफर

Shajapur,MP

शाजापुर में एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया गया।

 गंभीर रूप से घायल युवक मदद के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसकी सहायता नहीं की। उसका दोस्त किसी तरह उसे अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

भागते हुए गिरा, आरोपी ने पकड़कर किया ताबड़तोड़ हमला

घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे टंकी चौराहा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की है। युवक गोविंद पाटीदार, अपने दोस्त रमेश राजपूत के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने आया था। तभी वहां पहले से मौजूद सतीश राठौर ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी, और उसी के चलते सतीश ने चाकू निकाल लिया।

गोविंद जान बचाने के लिए पंप परिसर में इधर-उधर भागा लेकिन भागते हुए गिर गया। तभी सतीश ने उसे पकड़ लिया और हाथ व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

तमाशबीन बने रहे लोग, दोस्त ने किसी तरह पहुंचाया अस्पताल

गोविंद मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन पंप का स्टाफ और वहां मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे। दोस्त रमेश ने पहले डर के मारे दूरी बना ली, लेकिन फिर कुछ राहगीरों के आने के बाद वह आगे बढ़ा। उसने खून से लथपथ गोविंद को कपड़े से बांधा और बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

अस्पताल से इंदौर किया गया रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद की हालत गंभीर बताते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया। उसके हाथ में धारदार हथियार से गहरे घाव थे।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

घटना की पूरी रिकॉर्डिंग पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपी सतीश राठौर को मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश और लेन-देन के विवाद से जुड़ा हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पेट्रोल पंप पर युवक पर चाकू से हमला, घायल अवस्था में इंदौर रेफर

Shajapur,MP

 गंभीर रूप से घायल युवक मदद के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसकी सहायता नहीं की। उसका दोस्त किसी तरह उसे अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

भागते हुए गिरा, आरोपी ने पकड़कर किया ताबड़तोड़ हमला

घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे टंकी चौराहा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की है। युवक गोविंद पाटीदार, अपने दोस्त रमेश राजपूत के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने आया था। तभी वहां पहले से मौजूद सतीश राठौर ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी, और उसी के चलते सतीश ने चाकू निकाल लिया।

गोविंद जान बचाने के लिए पंप परिसर में इधर-उधर भागा लेकिन भागते हुए गिर गया। तभी सतीश ने उसे पकड़ लिया और हाथ व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

तमाशबीन बने रहे लोग, दोस्त ने किसी तरह पहुंचाया अस्पताल

गोविंद मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन पंप का स्टाफ और वहां मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे। दोस्त रमेश ने पहले डर के मारे दूरी बना ली, लेकिन फिर कुछ राहगीरों के आने के बाद वह आगे बढ़ा। उसने खून से लथपथ गोविंद को कपड़े से बांधा और बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

अस्पताल से इंदौर किया गया रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद की हालत गंभीर बताते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया। उसके हाथ में धारदार हथियार से गहरे घाव थे।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

घटना की पूरी रिकॉर्डिंग पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपी सतीश राठौर को मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश और लेन-देन के विवाद से जुड़ा हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-young-man-attacked-with-a-knife-on-a-petrol/article-30131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.