हाफ बिजली बिल योजना की बहाली की मांग पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: लालटेन लेकर बिजली ऑफिस पहुंचे कार्यकर्ता

Durg, cg

राज्य सरकार द्वारा 'हाफ बिजली बिल' योजना में किए गए बदलावों का विरोध करते हुए मंगलवार को दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में लालटेन लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया।

राकेश ठाकुर ने कहा कि यह विरोध केवल बिजली बिल को लेकर नहीं है, बल्कि प्रदेश की ऊर्जा नीतियों पर केंद्रित है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें छत्तीसगढ़ की सरप्लस बिजली और कोयला भंडार को निजी उद्योगपतियों के हाथों सौंपने की साजिश रच रही हैं। “सरकार आम लोगों को सौर ऊर्जा उपकरण लगाने के लिए मजबूर कर रही है, जबकि सस्ती बिजली की उपलब्धता संभव है,” ठाकुर ने कहा।

संपदा पर कब्जे का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जंगल, जमीन, कोयला और बिजली जैसी राज्य की संपत्तियों को अडानी समूह को बेचने का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि जो प्रदेश बिजली उत्पादन में देश का नेतृत्व करता है, आज वहीं की जनता बिजली संकट और महंगे बिलों से जूझ रही है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि “हाफ बिजली बिल योजना की समाप्ति से लगभग 20 से 22 लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम सूर्याघर योजना व्यवहारिक नहीं है और यह आम आदमी की पहुंच से बाहर है।

स्मार्ट मीटर और बढ़ी दरों से जनता परेशान

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस काल की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर रही है। स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, नासिर खोखर, धीरज बाकलीवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मांग की कि हाफ बिजली बिल योजना को तत्काल बहाल किया जाए और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ली जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हाफ बिजली बिल योजना की बहाली की मांग पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: लालटेन लेकर बिजली ऑफिस पहुंचे कार्यकर्ता

Durg, cg

कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में लालटेन लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया।

राकेश ठाकुर ने कहा कि यह विरोध केवल बिजली बिल को लेकर नहीं है, बल्कि प्रदेश की ऊर्जा नीतियों पर केंद्रित है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें छत्तीसगढ़ की सरप्लस बिजली और कोयला भंडार को निजी उद्योगपतियों के हाथों सौंपने की साजिश रच रही हैं। “सरकार आम लोगों को सौर ऊर्जा उपकरण लगाने के लिए मजबूर कर रही है, जबकि सस्ती बिजली की उपलब्धता संभव है,” ठाकुर ने कहा।

संपदा पर कब्जे का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जंगल, जमीन, कोयला और बिजली जैसी राज्य की संपत्तियों को अडानी समूह को बेचने का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि जो प्रदेश बिजली उत्पादन में देश का नेतृत्व करता है, आज वहीं की जनता बिजली संकट और महंगे बिलों से जूझ रही है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि “हाफ बिजली बिल योजना की समाप्ति से लगभग 20 से 22 लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम सूर्याघर योजना व्यवहारिक नहीं है और यह आम आदमी की पहुंच से बाहर है।

स्मार्ट मीटर और बढ़ी दरों से जनता परेशान

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस काल की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर रही है। स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, नासिर खोखर, धीरज बाकलीवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मांग की कि हाफ बिजली बिल योजना को तत्काल बहाल किया जाए और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ली जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/workers-reached-the-power-office-with-a-protest-of-congress/article-30135

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.