297 साल बाद रक्षाबंधन पर बना अद्भुत संयोग, इस बार महाकाल को पहले बांधी जाएगी राखी

Ujjain, MP

इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व न केवल पारंपरिक उल्लास के साथ, बल्कि दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के कारण भी विशेष रहेगा। 9 अगस्त को यह पर्व भद्रा काल से मुक्त रहेगा और उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी।

रक्षाबंधन इस बार श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, और पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा। साथ ही चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। उज्जैन के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार, 1728 के बाद पहली बार 8 ग्रह उसी स्थिति में हैं, जैसे उस समय थे। यह संयोग इसे सदियों में एक बार बनने वाला पर्व बना देता है।

सबसे पहले महाकाल को चढ़ेगी राखी

इस वर्ष देशभर में सबसे पहले तड़के 3 बजे बाबा महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी। यह विशेष राखी उज्जैन के पुजारी परिवार की महिलाएं तैयार कर रही हैं, जो बाबा को अपना भाई मानती हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

 सवा लाख लड्डुओं का भोग

राखी अर्पण के पश्चात बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। ये लड्डू शुद्ध देसी घी, बेसन, शक्कर और ड्रायफ्रूट्स से बनाए जा रहे हैं। मंदिर समिति के अमर पुजारी के परिवार की महिलाएं मखमल, रेशमी धागों और मोतियों से विशेष राखी तैयार कर रही हैं, जिसमें भगवान गणेश की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

 रक्षाबंधन रहेगा भद्रा से पूरी तरह मुक्त

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहेगा। दोपहर 2:40 तक शुभ मुहूर्त रहेगा, जिसमें भाई-बहन इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मना सकते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग से बढ़ेगा पर्व का महत्व

शनिवार को श्रवण नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग किसी भी कार्य को सिद्धि देने वाला माना जाता है। दोपहर 2:43 बजे तक इस योग का प्रभाव रहेगा, जिससे रक्षाबंधन और अधिक फलदायी हो जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

297 साल बाद रक्षाबंधन पर बना अद्भुत संयोग, इस बार महाकाल को पहले बांधी जाएगी राखी

Ujjain, MP

रक्षाबंधन इस बार श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, और पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा। साथ ही चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। उज्जैन के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार, 1728 के बाद पहली बार 8 ग्रह उसी स्थिति में हैं, जैसे उस समय थे। यह संयोग इसे सदियों में एक बार बनने वाला पर्व बना देता है।

सबसे पहले महाकाल को चढ़ेगी राखी

इस वर्ष देशभर में सबसे पहले तड़के 3 बजे बाबा महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी। यह विशेष राखी उज्जैन के पुजारी परिवार की महिलाएं तैयार कर रही हैं, जो बाबा को अपना भाई मानती हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

 सवा लाख लड्डुओं का भोग

राखी अर्पण के पश्चात बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। ये लड्डू शुद्ध देसी घी, बेसन, शक्कर और ड्रायफ्रूट्स से बनाए जा रहे हैं। मंदिर समिति के अमर पुजारी के परिवार की महिलाएं मखमल, रेशमी धागों और मोतियों से विशेष राखी तैयार कर रही हैं, जिसमें भगवान गणेश की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

 रक्षाबंधन रहेगा भद्रा से पूरी तरह मुक्त

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहेगा। दोपहर 2:40 तक शुभ मुहूर्त रहेगा, जिसमें भाई-बहन इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मना सकते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग से बढ़ेगा पर्व का महत्व

शनिवार को श्रवण नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग किसी भी कार्य को सिद्धि देने वाला माना जाता है। दोपहर 2:43 बजे तक इस योग का प्रभाव रहेगा, जिससे रक्षाबंधन और अधिक फलदायी हो जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-297-years-the-amazing-coincidence-on-rakshabandhan-will-be/article-30147

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.