टीचर के थप्पड़ से छात्र का फटा कान, इलाज के बदले मिले 37 हजार में मामला सुलझाया

Khajuraho, MP

खजुराहो के सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा की गई मारपीट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

टीचर योगेश जैन द्वारा मारे गए जोरदार थप्पड़ से छात्र हिमांशु विश्वकर्मा का कान का पर्दा फट गया, जिससे उसे सुनने में दिक्कत होने लगी।

तीन दिन चुप रहा छात्र, धमकी मिली थी – फेल कर देंगे

पीड़ित छात्र के पिता ललिता विश्वकर्मा ने बताया कि बेटे ने घटना के बाद डर के चलते तीन दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। जब उसने घर में बात की तो तत्काल 29 जुलाई को छतरपुर और 31 जुलाई को ग्वालियर में इलाज कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कान का पर्दा फट चुका है

छात्र का आरोप है कि शिकायत करने पर प्रिंसिपल गणेश यादव ने उसे धमकाया कि – “अब न तुम स्कूल आओगे और न वो टीचर। अगर घर में बताया तो परीक्षा में फेल कर देंगे।”

37 हजार में ‘समझौता’, बाहर आया सच

परिजन जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल और कुछ स्थानीय लोगों ने 37 हजार रुपए देकर समझौता करने का दबाव बनाया। ये पैसा इलाज के लिए देने की बात कहकर मामला खत्म करने की कोशिश की गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एबीवीपी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत स्कूल पहुंचे।

एबीवीपी की एंट्री से सामने आया मामला

एबीवीपी के सदस्य स्कूल में किसी अन्य मुद्दे पर प्रिंसिपल से बात कर रहे थे, तभी कुछ छात्रों ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार आम बात है। इसी दौरान हिमांशु की घटना का जिक्र हुआ, जिससे पूरी स्थिति सामने आई

थप्पड़ बना स्थायी विकलांगता का कारण, कानूनी कार्रवाई बनती है

अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक, कान का पर्दा फटना एक प्रकार की स्थायी दिव्यांगता मानी जाती है और यह आईपीसी की धारा 116(ग) के तहत आपराधिक मामला बनता है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र चाहे तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

टीचर के थप्पड़ से छात्र का फटा कान, इलाज के बदले मिले 37 हजार में मामला सुलझाया

Khajuraho, MP

टीचर योगेश जैन द्वारा मारे गए जोरदार थप्पड़ से छात्र हिमांशु विश्वकर्मा का कान का पर्दा फट गया, जिससे उसे सुनने में दिक्कत होने लगी।

तीन दिन चुप रहा छात्र, धमकी मिली थी – फेल कर देंगे

पीड़ित छात्र के पिता ललिता विश्वकर्मा ने बताया कि बेटे ने घटना के बाद डर के चलते तीन दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। जब उसने घर में बात की तो तत्काल 29 जुलाई को छतरपुर और 31 जुलाई को ग्वालियर में इलाज कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कान का पर्दा फट चुका है

छात्र का आरोप है कि शिकायत करने पर प्रिंसिपल गणेश यादव ने उसे धमकाया कि – “अब न तुम स्कूल आओगे और न वो टीचर। अगर घर में बताया तो परीक्षा में फेल कर देंगे।”

37 हजार में ‘समझौता’, बाहर आया सच

परिजन जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल और कुछ स्थानीय लोगों ने 37 हजार रुपए देकर समझौता करने का दबाव बनाया। ये पैसा इलाज के लिए देने की बात कहकर मामला खत्म करने की कोशिश की गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एबीवीपी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत स्कूल पहुंचे।

एबीवीपी की एंट्री से सामने आया मामला

एबीवीपी के सदस्य स्कूल में किसी अन्य मुद्दे पर प्रिंसिपल से बात कर रहे थे, तभी कुछ छात्रों ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार आम बात है। इसी दौरान हिमांशु की घटना का जिक्र हुआ, जिससे पूरी स्थिति सामने आई

थप्पड़ बना स्थायी विकलांगता का कारण, कानूनी कार्रवाई बनती है

अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक, कान का पर्दा फटना एक प्रकार की स्थायी दिव्यांगता मानी जाती है और यह आईपीसी की धारा 116(ग) के तहत आपराधिक मामला बनता है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र चाहे तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-students-slap-of-the-teacher-was-solved-in-37/article-30129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.