‘उदयपुर फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म देखेंगे पीड़ित के परिजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bollywood

कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ शुक्रवार को देशभर में 4500 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है। उदयपुर के तीन प्रमुख मॉल — सेलिब्रेशन, अरबन स्क्वायर और लेकसिटी — में एक-एक शो के साथ इस फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा। इस संवेदनशील फिल्म को लेकर शहर में पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

पीड़ित कन्हैयालाल के बेटे यश तेली भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म लोगों को उस भयावह दिन और उसके पीछे की मानसिकता को समझने में मदद करेगी।

सरकारी मंजूरी के बाद रिलीज का रास्ता साफ

फिल्म की रिलीज पहले 11 जुलाई को तय थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं के चलते इस पर अंतरिम रोक लग गई थी। याचिकाएं कुछ धार्मिक संगठनों और एक आरोपी मोहम्मद जावेद द्वारा दाखिल की गई थीं। कोर्ट ने केंद्र सरकार को फिल्म की पुनः समीक्षा करने को कहा था। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 6 अगस्त को आपत्तियों को खारिज करते हुए रिलीज की अनुमति दे दी।

फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते ने किया है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कन्हैयालाल का किरदार अभिनेता विजय राज निभा रहे हैं, जबकि रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माता ने कहा – उद्देश्य जागरूकता, किसी को निशाना नहीं

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में स्पष्ट किया कि ‘उदयपुर फाइल्स’ किसी समुदाय या वर्ग को निशाना बनाने के लिए नहीं है, बल्कि एक घटना को तथ्यात्मक रूप से पेश करने का प्रयास है।

हत्या कांड का पृष्ठभूमि

28 जून 2022 को उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र में दर्जी कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने धार्मिक उन्माद के चलते हत्या की साजिश रची थी।

एनआईए ने इस मामले में आतंकवादी साजिश और UAPA के तहत केस दर्ज कर 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें से दो आरोपियों — मोहम्मद जावेद और फरहाद उर्फ बबला — को अब तक जमानत मिल चुकी है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

फिल्म की रिलीज को लेकर उदयपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सिनेमाघरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और खुफिया निगरानी भी की जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

‘उदयपुर फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म देखेंगे पीड़ित के परिजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bollywood

पीड़ित कन्हैयालाल के बेटे यश तेली भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म लोगों को उस भयावह दिन और उसके पीछे की मानसिकता को समझने में मदद करेगी।

सरकारी मंजूरी के बाद रिलीज का रास्ता साफ

फिल्म की रिलीज पहले 11 जुलाई को तय थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं के चलते इस पर अंतरिम रोक लग गई थी। याचिकाएं कुछ धार्मिक संगठनों और एक आरोपी मोहम्मद जावेद द्वारा दाखिल की गई थीं। कोर्ट ने केंद्र सरकार को फिल्म की पुनः समीक्षा करने को कहा था। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 6 अगस्त को आपत्तियों को खारिज करते हुए रिलीज की अनुमति दे दी।

फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते ने किया है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कन्हैयालाल का किरदार अभिनेता विजय राज निभा रहे हैं, जबकि रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माता ने कहा – उद्देश्य जागरूकता, किसी को निशाना नहीं

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में स्पष्ट किया कि ‘उदयपुर फाइल्स’ किसी समुदाय या वर्ग को निशाना बनाने के लिए नहीं है, बल्कि एक घटना को तथ्यात्मक रूप से पेश करने का प्रयास है।

हत्या कांड का पृष्ठभूमि

28 जून 2022 को उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र में दर्जी कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने धार्मिक उन्माद के चलते हत्या की साजिश रची थी।

एनआईए ने इस मामले में आतंकवादी साजिश और UAPA के तहत केस दर्ज कर 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें से दो आरोपियों — मोहम्मद जावेद और फरहाद उर्फ बबला — को अब तक जमानत मिल चुकी है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

फिल्म की रिलीज को लेकर उदयपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सिनेमाघरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और खुफिया निगरानी भी की जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/udaipur-files-will-watch-the-films-family-to-watch-the/article-30137

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.