छत्तीसगढ़ के लाल इलाकों में बन रहे सपनों के घर: आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मिल रहा नया जीवन

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक विशेष परियोजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत अब तक करीब 3,000 परिवारों के लिए पक्के मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को केवल "ईंट और सीमेंट की योजना" नहीं, बल्कि "सुरक्षा और विश्वास की नींव" बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को सम्मानपूर्वक रहने के लिए एक पक्का घर मिले।

तीन महीने में तैयार हुए आशियाने, कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ भी नहीं बनीं बाधा

राज्य के दूरदराज़ इलाकों में जहां सड़कें नहीं हैं, वहां भी निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। सुकमा की सोडी हुंगी और कांकेर की दशरी बाई के मकान मात्र तीन महीनों में बनकर तैयार हो गए। दोनों महिलाएं नक्सली हिंसा से परिवारिक क्षति झेल चुकी हैं। आज वे अपने नए पक्के घर में सुरक्षित जीवन जी रही हैं।

दसरी बाई ने बताया कि निर्माण सामग्री पहुँचाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रशासन और पंचायत की मदद से उनका घर बन सका। सोडी हुंगी, जिनके पति की नक्सलियों ने 2005 में हत्या कर दी थी, ने भी कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।

जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ना था, वे अब विकास की मिसाल बन रहे हैं

इस योजना के तहत सबसे अधिक 984 घर सुकमा, 761 बीजापुर, 376 नारायणपुर, और अन्य जिलों में स्वीकृत हुए हैं। यह योजना उन परिवारों के लिए नई रोशनी लेकर आई है जो दशकों से अलगाव, हिंसा और डर के साये में जी रहे थे।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सरकार न केवल पुनर्वास कर रही है, बल्कि स्थायी शांति और सामाजिक समावेशन का मार्ग प्रशस्त कर रही है। यह नीति संवेदनशील प्रशासन और मानवीय दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के लाल इलाकों में बन रहे सपनों के घर: आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मिल रहा नया जीवन

Raipur,C.G

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को केवल "ईंट और सीमेंट की योजना" नहीं, बल्कि "सुरक्षा और विश्वास की नींव" बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को सम्मानपूर्वक रहने के लिए एक पक्का घर मिले।

तीन महीने में तैयार हुए आशियाने, कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ भी नहीं बनीं बाधा

राज्य के दूरदराज़ इलाकों में जहां सड़कें नहीं हैं, वहां भी निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। सुकमा की सोडी हुंगी और कांकेर की दशरी बाई के मकान मात्र तीन महीनों में बनकर तैयार हो गए। दोनों महिलाएं नक्सली हिंसा से परिवारिक क्षति झेल चुकी हैं। आज वे अपने नए पक्के घर में सुरक्षित जीवन जी रही हैं।

दसरी बाई ने बताया कि निर्माण सामग्री पहुँचाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रशासन और पंचायत की मदद से उनका घर बन सका। सोडी हुंगी, जिनके पति की नक्सलियों ने 2005 में हत्या कर दी थी, ने भी कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।

जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ना था, वे अब विकास की मिसाल बन रहे हैं

इस योजना के तहत सबसे अधिक 984 घर सुकमा, 761 बीजापुर, 376 नारायणपुर, और अन्य जिलों में स्वीकृत हुए हैं। यह योजना उन परिवारों के लिए नई रोशनी लेकर आई है जो दशकों से अलगाव, हिंसा और डर के साये में जी रहे थे।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सरकार न केवल पुनर्वास कर रही है, बल्कि स्थायी शांति और सामाजिक समावेशन का मार्ग प्रशस्त कर रही है। यह नीति संवेदनशील प्रशासन और मानवीय दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/surprised-naxalites-and-victim-families-are-getting-new-life-in/article-30123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.