सेना में नौकरी का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पकड़ा रिटायर्ड जवान

Jabalpur, MP

जबलपुर में सेना से रिटायर हुए एक पूर्व कर्मचारी ने देश सेवा के नाम पर धोखा कर डाला। आरोपी ने एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को फर्जी भर्ती का सपना दिखाकर 45 लाख रुपये की ठगी की। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इस मामले का भंडाफोड़ कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपी राजेश कुमार राजभर, जो कि जबलपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल से 2016 में रिटायर हुआ था, ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपये वसूले। उसने अपनी पहचान और पूर्व अनुभव का फायदा उठाते हुए लोगों को झूठा विश्वास दिलाया कि वह उन्हें सेना में भर्ती करवा सकता है।

ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा

मिलिट्री ऑफिस में पिछले कुछ दिनों से युवक-युवतियां नियुक्ति पत्र लेकर चक्कर काट रहे थे। जब दस्तावेजों की पुष्टि की गई, तो सभी फर्जी निकले। जांच के दौरान राजेश राजभर का नाम सामने आया। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मढ़ई स्थित उसके घर पर छापा मारकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

बैंक खातों और कॉल डिटेल की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसके बैंक अकाउंटकॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि कुछ लोगों से उसने नकद, तो कुछ से ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से रकम ऐंठी।

झांसे का तरीका भी था सुनियोजित

राजेश ने खुद को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचित बताते हुए कहा कि वह चिकित्सकीय परीक्षण पास करवा देगा, और बाकी प्रक्रिया उसके संपर्कों से पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, वह कई युवाओं को मिलिट्री अस्पताल तक लेकर गया, जिससे उसका झूठ और भी प्रभावी लगे।

फर्जी जॉइनिंग लेटर भी बरामद

आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए हैं जिन पर फर्जी मोहर और संस्थाओं के नाम छपे हुए हैं। इनमें “506 आर्मी बेस वर्कशॉप”, “कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल”, “जैक आरआरसी जबलपुर” जैसे संस्थानों के जॉइनिंग लेटर शामिल हैं।

किन-किन से कितनी रकम ली गई?

पुलिस के अनुसार, अब तक सामने आए पीड़ितों से ली गई रकम इस प्रकार है:

  • अशोक कुशवाहा – ₹10 लाख

  • पूजा गुप्ता – ₹6.35 लाख

  • प्रीति घोष – ₹4.65 लाख

  • अरविंद कोल – ₹4.80 लाख

  • भगवान दास राय – ₹1.70 लाख

  • संजय सेंगर – ₹4 लाख

  • नीलम सिंह – ₹3.50 लाख

  • संतोष गुप्ता – ₹3.75 लाख

  • संतोष कुमार – ₹2.84 लाख

  • आशीष कोल – ₹2.30 लाख

पुलिस का मानना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि कई अन्य शिकायतें आनी अभी बाकी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सेना में नौकरी का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पकड़ा रिटायर्ड जवान

Jabalpur, MP

आरोपी राजेश कुमार राजभर, जो कि जबलपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल से 2016 में रिटायर हुआ था, ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपये वसूले। उसने अपनी पहचान और पूर्व अनुभव का फायदा उठाते हुए लोगों को झूठा विश्वास दिलाया कि वह उन्हें सेना में भर्ती करवा सकता है।

ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा

मिलिट्री ऑफिस में पिछले कुछ दिनों से युवक-युवतियां नियुक्ति पत्र लेकर चक्कर काट रहे थे। जब दस्तावेजों की पुष्टि की गई, तो सभी फर्जी निकले। जांच के दौरान राजेश राजभर का नाम सामने आया। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मढ़ई स्थित उसके घर पर छापा मारकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

बैंक खातों और कॉल डिटेल की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसके बैंक अकाउंटकॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि कुछ लोगों से उसने नकद, तो कुछ से ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से रकम ऐंठी।

झांसे का तरीका भी था सुनियोजित

राजेश ने खुद को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचित बताते हुए कहा कि वह चिकित्सकीय परीक्षण पास करवा देगा, और बाकी प्रक्रिया उसके संपर्कों से पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, वह कई युवाओं को मिलिट्री अस्पताल तक लेकर गया, जिससे उसका झूठ और भी प्रभावी लगे।

फर्जी जॉइनिंग लेटर भी बरामद

आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए हैं जिन पर फर्जी मोहर और संस्थाओं के नाम छपे हुए हैं। इनमें “506 आर्मी बेस वर्कशॉप”, “कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल”, “जैक आरआरसी जबलपुर” जैसे संस्थानों के जॉइनिंग लेटर शामिल हैं।

किन-किन से कितनी रकम ली गई?

पुलिस के अनुसार, अब तक सामने आए पीड़ितों से ली गई रकम इस प्रकार है:

  • अशोक कुशवाहा – ₹10 लाख

  • पूजा गुप्ता – ₹6.35 लाख

  • प्रीति घोष – ₹4.65 लाख

  • अरविंद कोल – ₹4.80 लाख

  • भगवान दास राय – ₹1.70 लाख

  • संजय सेंगर – ₹4 लाख

  • नीलम सिंह – ₹3.50 लाख

  • संतोष गुप्ता – ₹3.75 लाख

  • संतोष कुमार – ₹2.84 लाख

  • आशीष कोल – ₹2.30 लाख

पुलिस का मानना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि कई अन्य शिकायतें आनी अभी बाकी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/military-intelligence-caught-a-retired-soldier-by-cheating-45-lakhs/article-30149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.