प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उरकुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय का जिलों में आकस्मिक दौरा, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ में आज कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ और कार्यक्रम होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

इस सूची में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के निकट उरकुरा रेलवे स्टेशन का भी नाम शामिल है। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उरकुरा स्टेशन की नवीनीकृत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें नए स्टेशन भवन, वेटिंग रूम, पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं को दर्शाया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ रेलवे प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा

प्रदेश में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न जिलों का आकस्मिक दौरा करेंगे। वे सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे और जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। पिछले सप्ताह वे बस्तर और दंतेवाड़ा का दौरा कर चुके हैं।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का शुभारंभ

आज दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत होगी। रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह रैली संविधान की सुरक्षा और आरक्षण के मुद्दों पर जनता जागरूकता फैलाने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताने का माध्यम बनेगी।

डिप्टी सीएम और मंत्री करेंगे समाधान शिविरों में भागीदारी

डिप्टी सीएम अरुण साव आज लोरमी में समाधान शिविर में शामिल होंगे। वहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी जिले के ग्राम रुद्री में आयोजित समाधान शिविर में जाएंगे और जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे धमतरी कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला में भी भाग लेंगे।

पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आज दोपहर 1:30 बजे एनएसयूआई सेमेस्टर परीक्षा के समय में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। छात्र संगठन कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखेंगे।

मौसम अपडेट: प्रदेश में मानसून सक्रिय, बारिश और अंधड़ की संभावना

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी बारिश से मौसम सुहावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस का प्रभाव बना हुआ है। आगामी 1-2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय होने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज हवाओं की गतिविधि बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 19 मई को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजधानी रायपुर में आज के कार्यक्रम

  • प्रभु परशुराम की महाआरती: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 1100 दीपों की महाआरती एवं भजन शाम 4 बजे श्रीदूधाधारी सत्संग भवन मठपारा में।

  • पारंपरिक शिल्प कला प्रशिक्षण: संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के तत्वावधान में नगर घड़ी चौक के समीप महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में सुबह 7 से 10 बजे तथा शाम 5 से रात 8 बजे तक प्रशिक्षण शिविर।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उरकुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय का जिलों में आकस्मिक दौरा, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज

Raipur, CG

इस सूची में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के निकट उरकुरा रेलवे स्टेशन का भी नाम शामिल है। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उरकुरा स्टेशन की नवीनीकृत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें नए स्टेशन भवन, वेटिंग रूम, पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं को दर्शाया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ रेलवे प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा

प्रदेश में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न जिलों का आकस्मिक दौरा करेंगे। वे सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे और जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। पिछले सप्ताह वे बस्तर और दंतेवाड़ा का दौरा कर चुके हैं।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का शुभारंभ

आज दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत होगी। रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह रैली संविधान की सुरक्षा और आरक्षण के मुद्दों पर जनता जागरूकता फैलाने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताने का माध्यम बनेगी।

डिप्टी सीएम और मंत्री करेंगे समाधान शिविरों में भागीदारी

डिप्टी सीएम अरुण साव आज लोरमी में समाधान शिविर में शामिल होंगे। वहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी जिले के ग्राम रुद्री में आयोजित समाधान शिविर में जाएंगे और जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे धमतरी कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला में भी भाग लेंगे।

पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आज दोपहर 1:30 बजे एनएसयूआई सेमेस्टर परीक्षा के समय में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। छात्र संगठन कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखेंगे।

मौसम अपडेट: प्रदेश में मानसून सक्रिय, बारिश और अंधड़ की संभावना

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी बारिश से मौसम सुहावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस का प्रभाव बना हुआ है। आगामी 1-2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय होने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज हवाओं की गतिविधि बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 19 मई को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजधानी रायपुर में आज के कार्यक्रम

  • प्रभु परशुराम की महाआरती: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 1100 दीपों की महाआरती एवं भजन शाम 4 बजे श्रीदूधाधारी सत्संग भवन मठपारा में।

  • पारंपरिक शिल्प कला प्रशिक्षण: संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के तत्वावधान में नगर घड़ी चौक के समीप महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में सुबह 7 से 10 बजे तथा शाम 5 से रात 8 बजे तक प्रशिक्षण शिविर।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/prime-minister-modi-will-inaugurate-urkura-railway-station-chief-minister/article-21413

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.