सचिन पायलट बोले– छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है; कांग्रेस की 'किसान-जवान-संविधान' सभा आज रायपुर में

Raipur, CG

रायपुर में रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस से बातचीत में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है, और जनता हर मोर्चे पर परेशान है।

यह बयान उन्होंने कांग्रेस की 7 जुलाई को रायपुर में होने वाली ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा से पहले दिया। पायलट ने कहा कि इस सभा से कांग्रेस अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा, "बारिश और बादल जरूर हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। यह सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में हमारा कदम है।"

सचिन पायलट ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर मंच, पंडाल और सुरक्षा इंतज़ामों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

पायलट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभा के बाद कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें संगठन की दिशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए और अब लोग सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हो चुके हैं।

जब भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो पायलट ने कहा, "हम किसी पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन जब सरकार उनके पास है तो जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है। जनता का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है।"

इस बीच, टीएस सिंहदेव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण की जरूरत पड़ रही है, तो यह संघ के हस्तक्षेप का संकेत है, जो पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सचिन पायलट बोले– छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है; कांग्रेस की 'किसान-जवान-संविधान' सभा आज रायपुर में

Raipur, CG

यह बयान उन्होंने कांग्रेस की 7 जुलाई को रायपुर में होने वाली ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा से पहले दिया। पायलट ने कहा कि इस सभा से कांग्रेस अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा, "बारिश और बादल जरूर हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। यह सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में हमारा कदम है।"

सचिन पायलट ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर मंच, पंडाल और सुरक्षा इंतज़ामों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

पायलट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभा के बाद कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें संगठन की दिशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए और अब लोग सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हो चुके हैं।

जब भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो पायलट ने कहा, "हम किसी पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन जब सरकार उनके पास है तो जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है। जनता का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है।"

इस बीच, टीएस सिंहदेव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण की जरूरत पड़ रही है, तो यह संघ के हस्तक्षेप का संकेत है, जो पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sachin-pilot-said-law-and-order-in-chhattisgarh-has-collapsed-congresss/article-26715

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.