छत्तीसगढ़ के मिडिल स्कूल में शर्मनाक हरकत: महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाता था संकुल समन्वयक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल में एक संकुल समन्वयक द्वारा महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि स्कूल का ही संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल में चालू हालत में मिला वीडियो रिकॉर्डिंग

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल की शिक्षिकाओं ने महिला वॉशरूम में एक मोबाइल फोन देखा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग चालू अवस्था में थी। शिक्षिकाओं ने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों और स्कूल स्टाफ को दी। इसके बाद तिल्दा-नेवरा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूला

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र साहू ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पिछले दो महीने से इस घृणित कृत्य को अंजाम दे रहा था। उसने यह भी बताया कि वीडियो को वह पहले दूसरे मोबाइल में ट्रांसफर करता था, फिर उसे अपने लैपटॉप पर बैठकर देखता था।

मोबाइल से वीडियो डिलीट, साइबर सेल को भेजा गया डिवाइस

पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से रिकॉर्डिंग्स डिलीट पाई गईं। अब मोबाइल डिवाइस को सायबर सेल भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कितनी बार और कहां-कहां ऐसी रिकॉर्डिंग की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष, स्कूल स्टाफ भी सकते में

इस शर्मनाक घटना के बाद स्कूल में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के मिडिल स्कूल में शर्मनाक हरकत: महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाता था संकुल समन्वयक

Raipur, CG

इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि स्कूल का ही संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल में चालू हालत में मिला वीडियो रिकॉर्डिंग

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल की शिक्षिकाओं ने महिला वॉशरूम में एक मोबाइल फोन देखा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग चालू अवस्था में थी। शिक्षिकाओं ने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों और स्कूल स्टाफ को दी। इसके बाद तिल्दा-नेवरा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूला

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र साहू ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पिछले दो महीने से इस घृणित कृत्य को अंजाम दे रहा था। उसने यह भी बताया कि वीडियो को वह पहले दूसरे मोबाइल में ट्रांसफर करता था, फिर उसे अपने लैपटॉप पर बैठकर देखता था।

मोबाइल से वीडियो डिलीट, साइबर सेल को भेजा गया डिवाइस

पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से रिकॉर्डिंग्स डिलीट पाई गईं। अब मोबाइल डिवाइस को सायबर सेल भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कितनी बार और कहां-कहां ऐसी रिकॉर्डिंग की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष, स्कूल स्टाफ भी सकते में

इस शर्मनाक घटना के बाद स्कूल में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/shameful-act-in-middle-school-in-chhattisgarh-used-to-make/article-26242

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.