छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी में 50 हजार की कटौती, 20 लाख से ऊपर के वाहनों पर सब्सिडी समाप्त

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी में बड़ा बदलाव किया है।

अब इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत मिलने वाली अधिकतम सब्सिडी 1.5 लाख रुपए से घटाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है, यानी 50 हजार रुपए की कटौती की गई है। इसके अलावा, 20 लाख रुपए से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

पहले राज्य सरकार 20 लाख से ऊपर कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को भी सब्सिडी प्रदान करती थी, लेकिन अब इस वर्ग के लिए सब्सिडी बंद कर दी गई है। साथ ही हाईब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली सब्सिडी भी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। पहले हाईब्रिड वाहनों को पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन अब इन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

परिवहन विभाग ने इस बदलाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जो राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद से प्रभावी हो चुकी है।

पिछले सब्सिडी भुगतान में 85 करोड़ रुपए बकाया

छत्तीसगढ़ में 2022 में पंजीकृत इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन खरीदारों को अब तक लगभग 85 करोड़ रुपए की सब्सिडी भुगतान लंबित है। करीब 80 हजार खरीदारों को यह राशि दी जानी बाकी है। इस बकाया भुगतान में पहली किस्त के तौर पर 30 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। वहीं, अब तक करीब 80 करोड़ रुपए की सब्सिडी पहले ही वितरित की जा चुकी है।

छोटे वाहन खरीदारों को नहीं होगा कोई नुकसान

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सब्सिडी में यह कटौती मुख्य रूप से महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों और हाईब्रिड वाहनों को प्रभावित करेगी। ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, जिनकी कीमत आमतौर पर 10 लाख रुपए से कम होती है, उनके खरीदारों को 10 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख रुपए की सब्सिडी जारी रहेगी। इसलिए छोटे वाहनों के खरीदारों को इस बदलाव से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

कारण: सब्सिडी का बढ़ता आर्थिक बोझ

छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री के कारण सब्सिडी का आर्थिक भार भी लगातार बढ़ रहा था। इसीलिए अब सब्सिडी राशि में कटौती कर और महंगे वाहनों पर सब्सिडी समाप्त कर शासन पर आर्थिक बोझ कम करने की कोशिश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी में 50 हजार की कटौती, 20 लाख से ऊपर के वाहनों पर सब्सिडी समाप्त

Raipur, CG

अब इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत मिलने वाली अधिकतम सब्सिडी 1.5 लाख रुपए से घटाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है, यानी 50 हजार रुपए की कटौती की गई है। इसके अलावा, 20 लाख रुपए से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

पहले राज्य सरकार 20 लाख से ऊपर कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को भी सब्सिडी प्रदान करती थी, लेकिन अब इस वर्ग के लिए सब्सिडी बंद कर दी गई है। साथ ही हाईब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली सब्सिडी भी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। पहले हाईब्रिड वाहनों को पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन अब इन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

परिवहन विभाग ने इस बदलाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जो राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद से प्रभावी हो चुकी है।

पिछले सब्सिडी भुगतान में 85 करोड़ रुपए बकाया

छत्तीसगढ़ में 2022 में पंजीकृत इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन खरीदारों को अब तक लगभग 85 करोड़ रुपए की सब्सिडी भुगतान लंबित है। करीब 80 हजार खरीदारों को यह राशि दी जानी बाकी है। इस बकाया भुगतान में पहली किस्त के तौर पर 30 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। वहीं, अब तक करीब 80 करोड़ रुपए की सब्सिडी पहले ही वितरित की जा चुकी है।

छोटे वाहन खरीदारों को नहीं होगा कोई नुकसान

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सब्सिडी में यह कटौती मुख्य रूप से महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों और हाईब्रिड वाहनों को प्रभावित करेगी। ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, जिनकी कीमत आमतौर पर 10 लाख रुपए से कम होती है, उनके खरीदारों को 10 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख रुपए की सब्सिडी जारी रहेगी। इसलिए छोटे वाहनों के खरीदारों को इस बदलाव से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

कारण: सब्सिडी का बढ़ता आर्थिक बोझ

छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री के कारण सब्सिडी का आर्थिक भार भी लगातार बढ़ रहा था। इसीलिए अब सब्सिडी राशि में कटौती कर और महंगे वाहनों पर सब्सिडी समाप्त कर शासन पर आर्थिक बोझ कम करने की कोशिश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/subsidies-cut-by-50-thousand-on-electric-vehicles-in-chhattisgarh/article-22719

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.