बिजली लाइन गिरने से खेत में करंट का कहर: खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

Ashoknagar, MP

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वायबेनी गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। 24 वर्षीय छोटू लोधी, जो अपने खेत में सिंचाई कर रहा था, उसकी मौत गिरते बिजली तार से करंट लगने के कारण हो गई।

खेत में सिंचाई के दौरान टूटा बिजली का तार

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। छोटू अपने धान के खेत में पानी दे रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज लाइन का तार अचानक नीचे गिर गया। इस लाइन का संपर्क पास से गुजर रही कम वोल्टेज की लाइन से हुआ, जिससे कम वोल्टेज का तार भी टूटकर खेत में गिर गया। खेत की मिट्टी नम होने के कारण छोटू सीधे करंट की चपेट में आ गया।

करंट का झटका इतना तेज था कि कपड़ों में भी हो गए छेद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में गिरने के बाद छोटू कुछ ही पलों में अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने देखा कि उसके शरीर के ऊपर बिजली का तार पड़ा था। करंट इतना जबरदस्त था कि छोटू के कपड़ों में भी कई जगह छेद हो गए थे। स्थानीय लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

मृतक युवक रामबाबू लोधी का पुत्र था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव और परिवार को सदमे में डाल दिया है। खेत में काम करते समय इस तरह की मौत ने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन से मदद की मांग

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिजली लाइन गिरने से खेत में करंट का कहर: खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

Ashoknagar, MP

खेत में सिंचाई के दौरान टूटा बिजली का तार

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। छोटू अपने धान के खेत में पानी दे रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज लाइन का तार अचानक नीचे गिर गया। इस लाइन का संपर्क पास से गुजर रही कम वोल्टेज की लाइन से हुआ, जिससे कम वोल्टेज का तार भी टूटकर खेत में गिर गया। खेत की मिट्टी नम होने के कारण छोटू सीधे करंट की चपेट में आ गया।

करंट का झटका इतना तेज था कि कपड़ों में भी हो गए छेद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में गिरने के बाद छोटू कुछ ही पलों में अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने देखा कि उसके शरीर के ऊपर बिजली का तार पड़ा था। करंट इतना जबरदस्त था कि छोटू के कपड़ों में भी कई जगह छेद हो गए थे। स्थानीय लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

मृतक युवक रामबाबू लोधी का पुत्र था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव और परिवार को सदमे में डाल दिया है। खेत में काम करते समय इस तरह की मौत ने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन से मदद की मांग

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-a-young-man-working-in-the-field/article-22857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.