नाबालिग की कराई गई शादी, प्रेमी संग भागने पर खुला बाल विवाह का राज; परिजन, पंडित और प्रेमी पर केस दर्ज

Chhindwara, MP

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बाल विवाह का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल 5 माह की एक नाबालिग की शादी कराई गई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद जांच में बाल विवाह का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लड़की के माता-पिता, दूल्हे, शादी कराने वाले पंडित और प्रेमी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रेमी संग भागने के बाद खुला पूरा मामला

चौरई थाना प्रभारी गणपत उईके ने बताया कि नाबालिग का विवाह 10 मई 2025 को कराया गया था। शादी के कुछ दिन बाद वह मायके लौटी और फिर 12 जून को प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में बाल विवाह की पुष्टि हुई।

कई धाराओं में केस दर्ज, मेडिकल जांच कराई गई

जांच में सामने आया कि विवाह की उम्र पूरी होने से पहले ही लड़की की शादी कर दी गई थी। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत लड़की के परिजनों, दूल्हे और शादी कराने वाले पंडित पर केस दर्ज किया है। वहीं प्रेमी पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी

टीआई गणपत उईके ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बाल विवाह, नाबालिग को भगाकर ले जाना और यौन शोषण जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नाबालिग की कराई गई शादी, प्रेमी संग भागने पर खुला बाल विवाह का राज; परिजन, पंडित और प्रेमी पर केस दर्ज

Chhindwara, MP

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद जांच में बाल विवाह का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लड़की के माता-पिता, दूल्हे, शादी कराने वाले पंडित और प्रेमी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रेमी संग भागने के बाद खुला पूरा मामला

चौरई थाना प्रभारी गणपत उईके ने बताया कि नाबालिग का विवाह 10 मई 2025 को कराया गया था। शादी के कुछ दिन बाद वह मायके लौटी और फिर 12 जून को प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में बाल विवाह की पुष्टि हुई।

कई धाराओं में केस दर्ज, मेडिकल जांच कराई गई

जांच में सामने आया कि विवाह की उम्र पूरी होने से पहले ही लड़की की शादी कर दी गई थी। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत लड़की के परिजनों, दूल्हे और शादी कराने वाले पंडित पर केस दर्ज किया है। वहीं प्रेमी पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी

टीआई गणपत उईके ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बाल विवाह, नाबालिग को भगाकर ले जाना और यौन शोषण जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-case-registered-against-pandit-and-lover-a-17-year/article-26240

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.