दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: पति की आत्महत्या के दो दिन बाद महिला ने बेटी संग कुएं में कूदकर दी जान

Damoh, MP

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत सजियाहार गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 28 वर्षीय सीमा पटेल ने अपनी दो वर्षीय बेटी अंशु के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज दो दिन पहले ही सीमा के पति निहाल पटेल ने भी आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी।

फेसबुक पर छोड़ा आखिरी संदेश: “मैं दुनिया छोड़ रही हूं”

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सीमा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, “मैं आज दुनिया छोड़कर जा रही हूं... सब मेरी बेटी का ध्यान रखना।” इसके अलावा उसने एक और पोस्ट में अपने पति को याद करते हुए लिखा – “क्या दिन थे आपके और पता ही नहीं चला आप छोड़कर चले गए।”

इन पोस्ट्स ने यह संकेत दिए कि वह मानसिक रूप से गहरे आघात में थी और पति की मृत्यु से उबर नहीं पाई थी।

परिवार का आरोप: यह आत्महत्या नहीं, हत्या है

मृतका के भाई धीरेंद्र और पिता ने आत्महत्या के आरोप को नकारते हुए इसे साजिशन हत्या बताया है। भाई ने दावा किया कि उसकी बहन की ननंद ने हत्या कर उसे कुएं में फेंका है। वहीं पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने 5 लाख रुपये अतिरिक्त दिए थे, फिर भी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके अनुसार, बेटी को अक्सर मारा-पीटा जाता था।

पति निहाल ने भी की थी आत्महत्या, परिवार पहले से सदमे में था

सीमा के पति निहाल पटेल एक समृद्ध किसान थे और पिछले पंचायत चुनाव में सरपंच पद के उम्मीदवार भी रहे थे। चुनाव में भारी खर्च के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए थे। दो दिन पहले ही उन्होंने घर की छत से कूदकर जान दे दी थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

पथरिया थाना एएसआई संतोष सिंह ने जानकारी दी कि महिला के जेठ कमलेश पटेल ने बुधवार सुबह 8 बजे थाने में सूचना दी थी। पुलिस ने प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, जो आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं, उनकी भी गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: पति की आत्महत्या के दो दिन बाद महिला ने बेटी संग कुएं में कूदकर दी जान

Damoh, MP

यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज दो दिन पहले ही सीमा के पति निहाल पटेल ने भी आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी।

फेसबुक पर छोड़ा आखिरी संदेश: “मैं दुनिया छोड़ रही हूं”

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सीमा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, “मैं आज दुनिया छोड़कर जा रही हूं... सब मेरी बेटी का ध्यान रखना।” इसके अलावा उसने एक और पोस्ट में अपने पति को याद करते हुए लिखा – “क्या दिन थे आपके और पता ही नहीं चला आप छोड़कर चले गए।”

इन पोस्ट्स ने यह संकेत दिए कि वह मानसिक रूप से गहरे आघात में थी और पति की मृत्यु से उबर नहीं पाई थी।

परिवार का आरोप: यह आत्महत्या नहीं, हत्या है

मृतका के भाई धीरेंद्र और पिता ने आत्महत्या के आरोप को नकारते हुए इसे साजिशन हत्या बताया है। भाई ने दावा किया कि उसकी बहन की ननंद ने हत्या कर उसे कुएं में फेंका है। वहीं पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने 5 लाख रुपये अतिरिक्त दिए थे, फिर भी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके अनुसार, बेटी को अक्सर मारा-पीटा जाता था।

पति निहाल ने भी की थी आत्महत्या, परिवार पहले से सदमे में था

सीमा के पति निहाल पटेल एक समृद्ध किसान थे और पिछले पंचायत चुनाव में सरपंच पद के उम्मीदवार भी रहे थे। चुनाव में भारी खर्च के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए थे। दो दिन पहले ही उन्होंने घर की छत से कूदकर जान दे दी थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

पथरिया थाना एएसआई संतोष सिंह ने जानकारी दी कि महिला के जेठ कमलेश पटेल ने बुधवार सुबह 8 बजे थाने में सूचना दी थी। पुलिस ने प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, जो आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं, उनकी भी गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-heartbreaking-incident-in-damoh-two-days-after-her-husbands/article-28565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.