आगर मालवा में दरिंदगी की कोशिश, विरोध पर 7 साल के मासूम के सिर पर पत्थर से वार

Agar Malwa, MP

आगर मालवा जिले के बड़ौद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय किशोर ने 7 साल के मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश की।

 जब बच्चे ने इसका विरोध किया और घर पर बताने की बात कही, तो आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चा फिलहाल इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे उज्जैन बाल सुधार गृह भेज दिया है। हालांकि, अप्राकृतिक कृत्य की धारा अभी नहीं जोड़ी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही है।

झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला बच्चा

बच्चे के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी उसे अपने साथ ले गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। जब तलाश शुरू हुई तो सुबह करीब 5 बजे गांववालों को बच्चा जंगल की झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। उसके शरीर पर सिर्फ शर्ट थी और सिर बुरी तरह घायल था। परिजन का कहना है कि बच्चे के शरीर पर दांतों के निशान और अन्य चोटें भी पाई गईं।

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि

डॉक्टरों ने बच्चे के सिर, माथे और आंख के पास गहरी चोटों की पुष्टि की है। उसके होंठ भी फटे हुए हैं और कई जगह टांके आए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश का भी ज़िक्र किया गया है।

गांववालों में आक्रोश

घटना से गांव में गुस्सा है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई और उसके घर को गिराने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि शुरू में अपहरण का केस दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में हत्या के प्रयास और अन्य धाराएं जोड़ी गईं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Sep 2025 By दैनिक जागरण

आगर मालवा में दरिंदगी की कोशिश, विरोध पर 7 साल के मासूम के सिर पर पत्थर से वार

Agar Malwa, MP

 जब बच्चे ने इसका विरोध किया और घर पर बताने की बात कही, तो आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चा फिलहाल इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे उज्जैन बाल सुधार गृह भेज दिया है। हालांकि, अप्राकृतिक कृत्य की धारा अभी नहीं जोड़ी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही है।

झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला बच्चा

बच्चे के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी उसे अपने साथ ले गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। जब तलाश शुरू हुई तो सुबह करीब 5 बजे गांववालों को बच्चा जंगल की झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। उसके शरीर पर सिर्फ शर्ट थी और सिर बुरी तरह घायल था। परिजन का कहना है कि बच्चे के शरीर पर दांतों के निशान और अन्य चोटें भी पाई गईं।

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि

डॉक्टरों ने बच्चे के सिर, माथे और आंख के पास गहरी चोटों की पुष्टि की है। उसके होंठ भी फटे हुए हैं और कई जगह टांके आए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश का भी ज़िक्र किया गया है।

गांववालों में आक्रोश

घटना से गांव में गुस्सा है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई और उसके घर को गिराने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि शुरू में अपहरण का केस दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में हत्या के प्रयास और अन्य धाराएं जोड़ी गईं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/attempting-to-try-to-cruel-in-agar-malwa-7-year/article-32195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.