- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मऊगंज में तीज मेले से लौटते समय ऑटो पलटा, मां की मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित
मऊगंज में तीज मेले से लौटते समय ऑटो पलटा, मां की मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित
Mauganj, MP
मऊगंज जिले में तीज मेले से लौट रहे परिवार का ऑटोरिक्शा पलट गया। हादसे में 25 वर्षीय सुमन साकेत की मौत हो गई, जबकि उनकी गोद में मौजूद तीन माह का बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
घटना का विवरण
मनगवां थाना क्षेत्र के शिलपरी गांव की रहने वाली सुमन साकेत अपनी भाभी ममता साकेत और बच्चों के साथ मऊगंज थाना क्षेत्र के रतनगवां राधा-कृष्ण मंदिर में लगे तीज मेले में गई थीं। मेले से लौटते समय ऑटो चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटोरिक्शा पलट गया।
हादसे के समय सुमन, ममता और बच्चे ऑटो के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित किया। वहीं, ममता साकेत (30), रिया साकेत (10) और कार्तिक साकेत (5) घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
मां ने अपने मासूम को बचाया
हादसे के दौरान सुमन अपने तीन माह के बच्चे को गोद में लगाए हुई थीं। इस प्रकार उन्होंने अपनी जान देकर मासूम को सुरक्षित बचा लिया। बच्चे को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन अब वह अपनी मां से हमेशा के लिए बिछड़ गया। अस्पताल में एक ओर बिस्तर पर मृत मां और पास में लेटा मासूम, अपनी मां को ढूंढता दिखाई दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि तीजा जैसे पावन पर्व पर यह हादसा सभी के लिए बेहद दर्दनाक रहा। पूरे गांव में चर्चा का विषय यही था कि “मां ने बच्चे को बचा लिया, लेकिन अब बच्चा बिना मां के कैसे बड़ा होगा।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए