- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भिंड में खाद संकट: विधायक ने कलेक्टर बंगले पर धरना दिया
भिंड में खाद संकट: विधायक ने कलेक्टर बंगले पर धरना दिया
Bhind, MP
भिंड जिले में किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने के चलते नाराज विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सोमवार को कलेक्टर संजिव श्रीवास्तव के सरकारी निवास पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में बड़ी संख्या में किसान और समर्थक शामिल रहे।
देर रात से लगी किसानों की लाइन
किसानों ने बताया कि वे सहकारी समितियों के बाहर रात 12 बजे से ही लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल से 1-2 बोरी खाद ही मिल पाती है। किसानों का आरोप है कि खाद खुले बाजार में महंगे दामों पर उपलब्ध है, जिससे कालाबाजारी की आशंका बढ़ रही है।
विधायक का आरोप- प्रशासन मूकदर्शक
विधायक ने कहा –
"किसान खाद के लिए बेहाल हैं और प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा है। वितरण सुचारु रूप से नहीं हो रहा। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और भी उग्र होगा।"
प्रशासन की प्रतिक्रिया और स्थिति
कलेक्टर बंगले में मौजूद अधिकारी प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर रहे थे। मौके पर एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में लगे। विधायक ने फोन पर चंबल संभाग के कमिश्नर को भी खाद संकट के बारे में बताया और चेतावनी दी कि जमीनी तैयारी नहीं की गई।
व्यवस्था सुधारने की मांग
किसानों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि खाद वितरण में पारदर्शिता और सरलीकरण लाया जाए, ताकि सभी जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद मिल सके। मौके पर टेंट लगाने की भी तैयारी की जा रही है, क्योंकि भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए