बैतूल में महिलाओं का जीतू पटवारी विरोध प्रदर्शन: पुतला चप्पलों से पीटा

Betul, MP

तीज के अवसर पर बैतूल में महिलाओं और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतु पटवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को माचना घाट पर महिलाओं ने पहले पटवारी का पुतला चप्पलों से पीटा और फिर उसे नदी में विसर्जित कर दिया।

 शराब वाले बयान से नाराजगी

जीतु पटवारी ने मंगलवार को विवादित बयान दिया था कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं। इस बयान के बाद से ही बीजेपी और महिलाओं में विरोध की लहर उठी।

तीज के दिन जहां आमतौर पर महिलाएं पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं, इस बार माहौल कुछ अलग था। महिलाओं ने हाथों में चप्पल लेकर नारेबाजी की और पुतले को पीट-पीटकर अपनी नाराजगी जताई।

मौके पर मौजूद लोग

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, पार्षद आनंद प्रजापति, राजेश शुक्ला, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और कोठीबाजार अध्यक्ष विक्रम वैद्य भी मौजूद थे।

बीजेपी का बयान

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की महिलाएं जागरूक हैं और किसी भी स्तर तक गिर नहीं सकतीं। खंडेलवाल ने तंज कसते हुए कहा, “चुनाव में महिलाओं ने ही कांग्रेस को हराया था, शायद उसी हताशा में पटवारी ने यह बयान दिया।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में महिलाओं का जीतू पटवारी विरोध प्रदर्शन: पुतला चप्पलों से पीटा

Betul, MP

 शराब वाले बयान से नाराजगी

जीतु पटवारी ने मंगलवार को विवादित बयान दिया था कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं। इस बयान के बाद से ही बीजेपी और महिलाओं में विरोध की लहर उठी।

तीज के दिन जहां आमतौर पर महिलाएं पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं, इस बार माहौल कुछ अलग था। महिलाओं ने हाथों में चप्पल लेकर नारेबाजी की और पुतले को पीट-पीटकर अपनी नाराजगी जताई।

मौके पर मौजूद लोग

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, पार्षद आनंद प्रजापति, राजेश शुक्ला, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और कोठीबाजार अध्यक्ष विक्रम वैद्य भी मौजूद थे।

बीजेपी का बयान

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की महिलाएं जागरूक हैं और किसी भी स्तर तक गिर नहीं सकतीं। खंडेलवाल ने तंज कसते हुए कहा, “चुनाव में महिलाओं ने ही कांग्रेस को हराया था, शायद उसी हताशा में पटवारी ने यह बयान दिया।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeetu-patwari-protest-of-women-beaten-with-effigy-slippers-in/article-31717

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.